Love

हर लड़का चाहता है ये 6 चीजें रिलेशनशिप में!

POPxo Hindi  |  May 5, 2016
हर लड़का चाहता है ये 6 चीजें रिलेशनशिप में!

लड़के किसी रिलेशनशिप में क्या चाहते हैं इसे हम अक्सर ही नज़रंदाज़ कर देते हैं। हम हमेशा यही जानने में लगे रहते हैं कि लड़कियां क्या चाहती हैं, उन्हें किन चीज़ों का शौक होता है जबकि कोई भी रिश्ता दोनों की भागीदारी से बनता है। आइए जानें कि लड़के क्या चाहते हैं रिलेशनशिप में

1. Security

ये माना जाता है कि लड़के हम लड़कियों से थोड़े ज्यादा possessive होते हैं। हम लड़कियों के साफ प्रॉब्लम ये है कि हमें कोई trustworthy लड़का नहीं मिलता जबकि लड़के इसलिए परेशान रहते हैं कि वो जिस लड़की को अपना लेते हैं उसके साथ बहुत दूर तक की सोच लेते हैं। वो चाहते हैं कि उनकी आने वाली लाइफ़ में, उनके हर प्लान में वो लड़की भी शामिल हो। वो अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर निश्चिंत रह सकें।

2. Space

हम लड़कियों को जब प्यार होता है तो हम उसके बिना कुछ सोचना भी नहीं चाहते हैं जबकि लड़के आपको टूटकर चाहने के बावजूद पर्सनल स्पेस की ज़रूरत महसूस करते हैं। उन्हें उनका स्पेस देती रहें, इसे बहस का मुद्दा न बनाएं। इससे आप में भी उनकी दिलचस्पी बनी रहेगी और वो ज्यादा खुश रह सकेंगे।

3. Emotional intimacy

लड़कों से हमेशा ये उम्मीद की जाती है कि वो मज़बूत बने रहें। वो supporter का किरदार निभाएं इसलिए कई बार वो चाहकर भी अपने इमोशंस ज़ाहिर नहीं कर पाते हैं। उन्हें भी किसी इमेश्नल सपोर्ट की ज़रूरत होती है पर वो emotions के नाम पर वैसे ही नहीं खुल पाते जैसे हम लड़कियां सेक्स के नाम पर। उन्हें थोड़ा वक्त लगता है। अगर आपका बॉयफ्रेंड आपके सामने अपनी सारी फीलिंग्स रखता है। आपके सामने खुलकर रोने की भी हिम्मत जुटा लेता है तो आप वाकई अच्छी गर्लफ्रेंड हैं।

4. Sexual connection

एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए healthy communication के साथ-साथ sexual connection की भी ज़रूरत होती है और लड़कों को इसकी ज़रूरत थोड़ी ज्यादा होती है। ऐसा नहीं कि वो सिर्फ़ सेक्स के बारे में ही सोचते रहते हैं। वो ऐसा इसलिए चाहते हैं ताकि वो महसूस कर सकें कि उनकी हमसफर उनमें सच में interest लेती है। यहां सेक्स का मतलब सिर्फ़ सेक्स नहीं, कई बार kiss भी उन्हें assure कर देती है।

5. Respect

प्यार और नोंक-झोंक अपनी जगह है और respect अपनी जगह। हर लड़का चाहता है कि उसे वो इज़्ज़त मिले जो वो डिसर्व करता है और इसी के लिए वो मेहनत भी करता है। ये इज़्ज़त तब और भी खास हो जाती है जब उसे अपने चाहने वालों से मिले। अगर आप उसे इज़्ज़त नहीं देती हैं तो वो कहीं न कहीं insecure फील करने लगते हैं।

6. प्यार, दुलार और तारीफ़

हौसलाफ़ज़ाई सिर्फ़ हमें ही नहीं लड़कों को भी पसंद है। हालांकि उनका ईगो हमसे कहीं ज्यादा होता है पर उन्हें भी इसकी उतनी ही ज़रूरत होती है इसलिए समय-समय पर उन्हें भी pamper होते रहना अच्छा लगता है। इससे वो लाइफ में बेहतर कर पाते हैं और खुद को अच्छा महसूस करते हैं। ये बातें शायद आपका बॉयफ्रेंड आप से न कह पाए, पर वो चाहता है कि आप उसके बिना कहे ये सब समझ जाएं। अब इतनी समझदार तो हैं ही न आप! 🙂

यह भी पढ़ें:

हर लड़की चाहती है ये 10 ज़रूरी (और प्यारी) बातें अपने पार्टनर से

ये 7 Signs बताते हैं शायद आप गलत इंसान को डेट कर रही हैं..

Read More From Love