लाइफस्टाइल

जिंदगी में खुश रहना चाहती हैं तो आपको जरूर आने चाहिए ये 10 काम

Richa Kulshrestha  |  Oct 19, 2018
जिंदगी में खुश रहना चाहती हैं तो आपको जरूर आने चाहिए ये 10 काम

जिंदगी में सबसे बड़ी बात है खुश रहना। नहीं तो आपको पास कुछ भी हो, पैसा, शोहरत या बाकी बहुत सी चीज़ें, अगर आप खुश नहीं हैं तो यह सब किसी काम का नहीं है। लेकिन खुश रहने के लिए क्या करना जरूरी है और क्या होना जरूरी है, यह किसी को नहीं पता। दरअसल खुश रहने के लिए आपको आत्मविश्वास, अपने और अपने परिवार का ख्याल रखना, अपनी और दूसरों की इज्जत करने के अलावा भी बहुत सी जरूरी चीजें आनी चाहिए, ताकि आने वाले समय में परेशानी में भी आप आसानी से निपट सकें और खुश रह सकें। तो यहां हम आपको यही बता रहे हैं कि जिंदगी में खुश रहने के लिए क्या आना और क्या करना है बेहद जरूरी –

1. अपने परिवार और अपनी हेल्थ का ख्याल रखना

लड़कियां आमतौर पर अपनी शादी के बाद अपने परिवार का ख्याल रखने में इतनी बिज़ी हो जाती हैं कि अपने लिए बहुत मुश्किल से समय निकल पाती हैं। वो यह भूल जाती हैं कि अगर वो स्वस्थ रहेंगी तभी बाकी लोगों का ख्याल अच्छी तरह से रख पाएंगी। यह जरूरी है कि सभी महिलाएं अपने लिए समय निकालें और रोजाना योग, व्यायाम करना या टहलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – किसी भी लड़की के अंदर शादी की तमन्ना जगा सकता है वेडिंगसूत्रा का यह खूबसूरत वीडियो

2. आत्मरक्षा के तरीके

सभी महिलाओं को आत्मरक्षा करनी आनी चाहिए और अगर उनके ऊपर कोई अत्याचार कर रहा है या उनके साथ कोई भी गलत बात हो रही है तो इसे चुपचाप सहन न करते हुए अपनी आवाज उठानी आनी चाहिए।

3. अपने हुनर को एक नई उड़ान देना

महिलाएं जिम्मेदारियों के चलते अपने सपनों को अक्सर दबा लेती हैं परन्तु यह सही नहीं है। हर इंसान को अपने हुनर की पहचान करके अपने सपनों को एक नई उड़ान देनी चाहिए क्योंकि इसी से उनके अंदर आत्मविश्वास भर सकता है।

इसे भी पढ़ें – इन 10 खूबियों से बनाएं बॉयफ्रेंड को अपना दीवाना

4. पाक कला में निपुणता

स्वादिष्ट भोजन तो सभी के दिलों को जीतने का एक माध्यम है। खाना बनाने की कला आमतौर पर लड़कियों को तो आती ही है, लेकिन इस कला यानि पाक कला में सिर्फ लड़कियों ही नहीं, बल्कि लड़कों को भी निपुण होना चाहिए।

5. मनी मैटर्स की जानकारी

ज्यादातर परिवारों में मनी से जुड़े हुए फैसले पुरुष ही करते हैं परन्तु महिलाओं को भी पैसे से संबंधित मामलों की जानकारी तो होनी ही चाहिए ताकि वे भी आर्थिक मामलों पर अपनी राय रख सकें एवं कभी समय आने पर या जरूरत पड़ने पर अपना योगदान दे सकें।

इसे भी पढ़ें – जानें अपनी टॉप 5 मनी मिस्टेक, जिनके बारे में आपको पता भी नहीं

6. अकेले यात्रा करना

यात्रा करना तो सभी को अच्छा लगता है, लेकिन ऐसी लड़कियां कम ही होती हैं जो अकेले ट्रैवल कर सकें। लड़कियों को कभी भी अकेले यात्रा करने की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए पहले से ही इसकी आदत डाल लेनी चाहिए। अगर आदत नहीं तो कम से कम एक-दो बार तो अकेले यात्रा कर ही लेना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर परेशानी न हो।

7. देश में घट रही गतिविधियों की जानकारी

यदि लड़कियां देश में घट रही घटनाओं और गतिविधियों के बारे में जागरूक रहती हैं तो कहीं भी कभी भी किसी भी विषय में बात चल रही हो, आत्मविश्वास के साथ सहजता से बात कर सकेंगी और उन्हें कभी भी हिचकिचाहट नहीं होगी।

8. मीठी वाणी और शालीनता

हालांकि अच्छी तरह बोलना, बात करना सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, बल्कि लड़कों में भी यह गुण होने जरूरी है। इसके साथ ही शालीनता भी हर लड़की की पहचान होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी

9. गलत और सही की पहचान

सामान्यतः महिलाएं बहुत भावुक स्वभाव की होती हैं, इसलिए भावनाओं में न बहकर सही व गलत की पहचान करना उन्हें जरूर आना चाहिए, इससे वह बहुत बार गलत स्थितियों से बच सकती हैं।

10. न कहने की आदत और हिम्मत

हर किसी का मान रखने के चक्कर में कई बार लड़कियों को बहुत तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। अगर हिचकिचाहट में आप किसी से भी न नहीं कह सकती तो आपको कई बार बड़े नुकसान और गलत बातों का भी सामना करना पड़ सकता है। स्थितियों और परिस्थिति को देखते हुए हर लड़की को न कहना भी आना जरूरी है।

इन्हें भी देखें –

10 लड़कियों ने हमें बताए अपनी पहली डेटिंग के अजीबोगरीब अनुभव…

इन 9 लड़कियों ने बताया कि कैसी थी वो फीलिंग, जब पार्टनर ने उनके बूब्स को किया …

Read More From लाइफस्टाइल