एंटरटेनमेंट

पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस से लेकर करण जौहर तक बने एकता कपूर की बर्थडे पार्टी की शान

Shabnam Khan  |  Jun 9, 2019
पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस से लेकर करण जौहर तक बने एकता कपूर की बर्थडे पार्टी की शान

डेली सोप क्वीन एकता कपूर 7 जून को 44 वर्ष की हो गईं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपना बर्थडे काफी धूमधाम से मनाया। बर्थडे पार्टी का आयोजन शनिवार को मुंबई में उनके घर पर रखा गया था। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के कई सेलिब्रिटीज़ पहुंचे थे। एकता कपूर के लिए यह बर्थडे सेलिब्रेशन इसलिए भी खास था क्योंकि उनके बेटे रवि के जन्म के बाद यह उनका पहला बर्थडे था। बता दें कि एकता कपूर सरोगेसी के ज़रिए एक बेबी बॉय की मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं बर्थडे पार्टी की तस्वीरों में टीवी जगत का हर बड़ा सितारा नज़र आ रहा है…।

एकता कपूर के सभी गेस्ट्स में सबकी निगाहें पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस पर ही टिकी हुई थीं। जहां एक तरफ पार्टी में दोनों ने साथ में एंट्री की तो वहीं दोनों के आउटफिट भी मैचिंग के ही थे। एरिका ने पार्थ की डेनिम जैकेट से मैच करती हुई डेनिम ड्रेस पहनी हुई थी। इस वक्त ये दोनों स्टार्स टीवी सीरियल कसौटी ज़िंदगी 2 में अुनराग और प्रेरणा का रोल निभा रहे हैं। साथ ही रियल लाइफ में दोनों के अफेयर की खबरें भी आ रही हैं।

नागिन 3 की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ पार्टी में पहुंची थीं। ब्लैक कलर की ड्रेस में अनीता बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

कसौटी ज़िंदगी की 1 में वैम्प कोमोलिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया भी अपनी दोस्त के साथ इस पार्टी में आईं थीं।

साक्षी तंवर इस पार्टी में एथनिक लुक में नज़र आईं। साक्षी ने ग्रे प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस पहन रखी थी।

एकता के करीबी दोस्तों की बात हो रही हो और उनमें टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह शामिल न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। एकता कपूर की बेस्ट फ्रेंड मोना सिंह अपने पुराने को स्टार गौरव गैरी संग पार्टी में पहुंची थीं।

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी एकता कपूर की बर्थडे पार्टी का हिस्सा बनी थीं। इस मौके पर करिश्मा ने मैरून रंग की मिनी ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वे काफी हॉट लग रही थीं।

टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें के एक्टर करण पटेल अपनी पत्नी अंकिता भार्गव पटेल के साथ एकता की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।  

पार्टी में क्रिस्टल डिसूजा पिंक एंड ग्रीन कलर की प्रिंटेड ड्रेस में आईं थीं। खबर है कि क्रिस्टल डिसूज़ा एकता कपूर की डिजिटल सीरीज़ के साथ वापसी कर रही हैं।

इसके अलावा एकता कपूर की इस पार्टी को और खास बनाने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं, जिनमें करण जौहर, फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, संजय कपूर आदि  शामिल हैं। एकता कपूर के बर्थडे पर टीवी इंडस्ट्री के सभी सेलिब्रिटीज़ ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी विश किया।

 इमेज सोर्स- Instagram

ये भी पढ़ें- तो पापा जितेंद्र की इस शर्त की वजह से अब तक सिंगल हैं 44 साल की एकता कपूर …

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

.. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है। 

 

Read More From एंटरटेनमेंट