एंटरटेनमेंट

अब सिंगर बनना चाहती हैं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी !

Deepali PorwalDeepali Porwal  |  Aug 6, 2018
अब सिंगर बनना चाहती हैं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी !

लोकप्रिय टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अपने फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। स्टार प्लस के हिट टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ की इशी मां अपनी अदाकारी के साथ ही दूसरे तौर- तरीकों से भी फैंस का दिल जीतना बखूबी जानती हैं। हाल ही में दिव्यांका ‘कयामत की रात’ फेम अपने पति विवेक दहिया और ‘इश्कबाज’ फेम नकुल मेहता व कुछ दूसरे स्टार्स के साथ एक बैंड का हिस्सा बनी थीं।

नवरत्न में शामिल दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन इंसान भी हैं। वे अक्सर अपने दोस्तों व परिजनों के साथ मस्ती करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ग्रुप फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनके पति विवेक दहिया, टीवी स्टार नकुल मेहता व कुछ अन्य लोग नज़र आ रहे हैं।

Divyanka Tripathi in six pack band 1

इन फोटोज के कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा है, ‘अपने नवरत्न के साथ सिक्स पैक बैंड।’ इसके हैशटैग में दिव्यांका ने लिखा, ‘सब रब दे बंदे’।

सिक्स पैक बैंड में दिखा बॉलीवुड

‘सिक्स पैक बैंड’ अब तक कई वीडियो रिलीज कर चुका है। यू ट्यूब पर इनके वीडियोज को 25 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया और नकुल मेहता से पहले इन गानों में ऋतिक रोशन, सोनू निगम, अर्जुन कपूर और राहत फतेह अली खान जैसे सिलेब्स भी नज़र आ चुके हैं। दिव्यांका त्रिपाठी का गाना रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा कि उनका स्पेशल सॉन्ग किस थीम पर आधारित है।

हालांकि दिव्यांका और उनके ग्रुप के फोटोज देखकर उनकी मस्ती और खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मस्ती में आगे इशी मां

दिव्यांका त्रिपाठी काम के साथ ही मस्ती के लिए भी पूरा समय निकालती हैं। वे अपने पति व दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। जहां वे अपनी सेकंड एनिवर्सरी पर पति विवेक दहिया के साथ मालदीव गई थीं तो वहीं कुछ समय पहले ‘ये है मोहब्बतें’ के 1500 एपिसोड पूरे होने पर शो के मेकर्स और एकता कपूर ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। सेलिब्रेशन के इस खास अवसर पर दिव्यांका त्रिपाठी ने ढोल की धुन पर भांगड़ा कर सबका दिल जीत लिया था।

ये भी पढ़ें :

विवेक दहिया को मिला शादी का प्रपोजल, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जवाब

इस नए अंदाज़ में दिव्यांका त्रिपाठी के लिए अपना प्यार बयां कर रहे हैं विवेक दहिया!

‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्ट पर उठे सवाल

‘ये है मोहब्बतें’ के इस एक्टर के साथ कयामत ढा रही हैं करिश्मा तन्ना

Read More From एंटरटेनमेंट