एंटरटेनमेंट

वीडियोः दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी मां के साथ लिया एशिया की सबसे लंबी ट्विन ज़िपलाइन का मज़ा

Supriya Srivastava  |  Aug 16, 2018
वीडियोः दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी मां के साथ लिया एशिया की सबसे लंबी ट्विन ज़िपलाइन का मज़ा

ज़िन्दगी और काम को एक साथ मैनेज करना तो कोई दिव्यांका त्रिपाठी से सीखे। जहां एक ओर वो सीरियल “ये है मोहब्बतें” में हाई ड्रामा सीक्वेंस शूट कर रही हैं वहीं शूटिंग से समय निकालकर वो अपने होम टाउन यानि भोपाल जाना भी नहीं भूलतीं। हाल ही में सीरियल से कुछ दिन का समय लेकर दिव्यांका भोपाल पहुंची और वहां केरवा डैम पर अपनी मां के साथ उन्होंने ट्विन ज़िपलाइन का जमकर मज़ा उठाया। इसका एक वीडियो भी दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। साथ ही दिव्यांका ने वहां के सुहाने मौसम में खूब तस्वीरें भी खिचवाईं।

मां के साथ लिया ट्विन ज़िपलाइन का मज़ा

दिव्यांका त्रिपाठी के होम टाउन यानि भोपाल में एशिया की सबसे लंबी ट्विन ज़िपलाइन है। सुहाने मौसम का आनंद उठाते हुए यहां दिव्यांका ने अपनी मां के साथ ट्विन ज़िपलाइन का मज़ा लिया। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दिव्यांका ने खुद को ‘प्राउड भोपाली’ बताया और लिखा कि वो भले ही मुंबई में सीरियल की शूटिंग कर रही हों, लेकिन उनका दिल हमेशा भोपाल में ही रहता है। आप भी देखें दिव्यांका की मां के साथ उनका ये वीडियो…

मौसम का लिया आनंद

अपनी मां के साथ ट्विन ज़िपलाइन का मज़ा लेने के अलावा दिव्यांका ने भोपाल के केरवा डैम में बढ़िया मौसम का भी जमकर लुत्फ़ उठाया और वहां खूब तस्वीरें भी खिंचवाईं।   

 

इस बीच भोपाल में दिव्यांका के घर सुहागिलें पूजा भी रखी गईं। पूजा के दौरान पैरों में आलता लगाए लाल और गुलाबी रंग की साड़ी में दिव्यांका बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पूजा में शिव- पार्वती की कथा का पाठ करने के बाद सुहाग भी लिया।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की “नो फ़िल्टर” सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी

आखिर किस ख़ुशी में इतना जमकर डांस कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, देखें वीडियो

तस्वीरों में देखें, पहले सीरियल से अब तक, कितनी बदल चुकी हैं आपके पसंदीदा टीवी सीरियल्स की बहुएं

अपने पसंदीदा टीवी सीरियल की बहुओं से सीखें न्यूड मेकअप की आर्ट

Read More From एंटरटेनमेंट