वेडिंग

दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स- बॉयफ्रेंड शरद ने शेयर किया अपनी शादी का कार्ड, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

Archana Chaturvedi  |  Apr 12, 2019
दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स- बॉयफ्रेंड शरद ने शेयर किया अपनी शादी का कार्ड, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी का कार्ड आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।

फ्लोरल थीम का यह कार्ड ग्रीन और पिंक कलर्स के खूबसूरत कॉम्बिनेशन में बना है। इस कार्ड के मुताबिक 19 अप्रैल को सगाई और कॉकटेल पार्टी का सेलिब्रेशन रखा गया है और 20 अप्रैल को उनकी शादी होगी। इसके बाद 3 मई को कोलकाता में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी।

हाल ही में शरद ने अपनी शादी की गॉसिप को लेकर एक बयान में कहा था, ‘स्क्रीन पर तो मैं 7- 8 बार शादी कर चुका हूं लेकिन अब यह रियल लाइफ में होने जा रहा है। मैं नर्वस हूं और एक्साइटेड भी।’ जानकारी के मुताबिक शरद मल्होत्रा और रिप्सी की शादी पंजाबी रीति रिवाज से गुरुद्वारे में होगी। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें टीवी जगत की कई हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

जानिए कौन हैं शरद की दुल्हनिया

शरद की होने वाली दुल्हन रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। रिप्सी दिल्ली की रहने वाली हैं। ये दोनों एक- दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और अब परिवार की रजामंदी के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इस वजह से टूटा था दिव्यांका और शरद का रिश्ता

दिव्यांका और शरद की मुलाकात सिनेस्टार के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक ही सीरियल से अपना डेब्यू किया था, जिसका नाम था ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’। रील लाइफ में शुरू हुई यह लव स्टोरी धीरे- धीरे रियल लाइफ में बदल गई थी। दिव्यांका और शरद का लव रिलेशनशिप करीब 7 साल तक चला था। एक इंटरव्यू में शरद ने इस बात का खुलासा किया कि उनका ब्रेकअप सिर्फ शादी की बात को लेकर हुआ था। वो उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थे। फिलहाल दोनों में काफी दूरियां आ चुकी हैं। दोनों एक- दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

2016 में दिव्यांका ने विवेक दहिया के साथ लिए सात फेरे

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई 2016 को अपने को- स्टार विवेक दहिया से भोपाल में शादी कर ली थी। आज दोनों की जोड़ी टीवी जगत की सबसे खूबसूरत और आदर्श जोड़ियों में से एक है।

ये भी पढ़ें –

टीवी की ‘कुमकुम’ बहू ने मौत को दी मात, सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी आपबीती
शादी के बाद अपने पति के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा
शादी के बाद इस टीवी एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी नई- नवेली बहू वाली कुछ तस्वीरें
‘निमकी मुखिया’ ने गोवा में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, वायरल हुआ उनका ब्लैक बिकिनी लुक

Read More From वेडिंग