एंटरटेनमेंट

आखिर किस ख़ुशी में इतना जमकर डांस कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, देखें वीडियो

Supriya Srivastava  |  Jul 26, 2018
आखिर किस ख़ुशी में इतना जमकर डांस कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, देखें वीडियो

स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर शो में से एक “ये है मोहब्बतें” के 1500 एपिसोड पूरे होने की ख़ुशी में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में शो के सभी सितारों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। आपको बता दें, ये सीरियल लगातार 5 सालों से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। हालांकि इस शो ने 13 जून को ही अपने 1500 एपिसोड पूरे कर लिए थे, मगर दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की व्यस्तता के चलते इस ख़ुशी को अब सेलिब्रेट किया गया है। इस पार्टी में सीरियल “ये है मोहब्बतें” के सभी किरदारों के साथ शो की निर्माता एकता कपूर ने भी काफी एन्जॉय किया।

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जमकर डांस

सीरियल “ये है मोहब्बतें” के 1500 एपिसोड पूरे होने की ख़ुशी में दिव्यांका त्रिपाठी ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। इस खास मौके पर दिव्यांका लाइट- डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। इस ड्रेस में दिव्यांका काफी खूबसूरत लग रही थी। आप भी देखिए दिव्यांका त्रिपाठी का ये डांस वीडियो…

शो की निर्माता और डायरेक्टर एकता कपूर इस सेलिब्रेशन में मरून कलर के रफल्ड गाउन और ब्लू जींस में नजर आईं।

सीरियल “ये है मोहब्बतें” में पहले छोटी रूही और फिर पीहू का किरदार निभा रहीं रुहानिका धवन ने लाइट ब्लू कलर की ड्रेस में एंट्री ली। रुहानिका इस ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थीं।

फिर साथ दिखी रमन और मिहिर की जोड़ी

शो में मिहिर का किरदार निभाने वाले एक्टर राज सिंह अरोड़ा लम्बे समय से सीरियल से गायब हैं। सेलिब्रेशन के दौरान मिहिर यानि राज सिंह अरोड़ा भी रमन यानि करण पटेल के साथ एन्जॉय करते नजर आये।

इस खास मौके पर अनीता हसनंदानी भी व्हाइट कलर की फ्रॉक में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की “नो फ़िल्टर” सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी

निया शर्मा ने अपने जलवों से फिर लगाई सोशल मीडिया में आग, फैंस बोले हॉट और किलर

ये क्या! करिश्मा तन्ना कर रही हैं मौनी रॉय की नकल, नागिन के रोल के बाद अब ड्रेस भी पहनी एक जैसी

Read More From एंटरटेनमेंट