एंटरटेनमेंट

दिव्यांका त्रिपाठी ने मायके पहुंचकर की मां के घर की सफाई, बहन ने शेयर किया वीडियो

Supriya Srivastava  |  Apr 29, 2021
Divyanka Tripathi clean her mothers house sister shares video
कोरोना वायरस के समय जहां हर जगह से नकारात्मक फोटो और वीडियो देखने को मिल रहे हैं वहीं कुछ वीडियो दिल को जीत लेते हैं। इसी में से एक है छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का वीडियो। आमतौर पर लड़कियां शादी के बाद जब मायके जाती हैं तो वहां जमकर आराम करती हैं। मां के हाथ का बना खाना खाती हैं और बहन के साथ बैठकर गप्पे लड़ाती हैं। मगर दिव्यांका त्रिपाठी थोड़ी अलग हैं। इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद वे अपनी जमीन से जुड़ी हुई हैं। वे मां के घर जाकर आराम नहीं फरमाती बल्कि घर के काम करती है। दिव्यांका त्रिपाठी का ताज़ा वीडियो इस बात का उदाहरण है। इस वीडियो में दिव्यांका अपने मां के घर की सफाई करते हुए नजर आ रही हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/tv-actresses-real-life-bridal-look-in-hindi
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने मायके भोपाल पहुंची हुई हैं। यहां आते ही दिव्यांका अपने मां के घर की सफाई में लग गईं। वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी को देखकर लगेगा ही नहीं कि वो इतनी बड़ी सेलिब्रिटी हैं बल्कि उन्हें देखकर आपको हर घर की एक आम लड़की याद आ जाएगी। घर के सादे कपड़ों में, बालों में जुड़ा बनाये और आंखों पर चश्मा लगाए दिव्यांका त्रिपाठी इस वीडियो में मां के किचन को चमकाने में लगी हुई हैं। इसका वीडियो भी उनकी मां ने ही लिया है, जिसे दिव्यांका त्रिपाठी की बहन प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

दिव्यांका त्रिपाठी की बहन ने उनके सफाई करते हुए दो वीडियो शेयर किये हैं। पहले वीडियो को बनाते हुए उनकी मां पीछे से कई मजेदार बाते भी बोल रही हैं। वो कह रही हैं, “देखो मैंने कितनी बड़ी सेलिब्रिटी को अपने घर में काम पर रखा हुआ है। जिससे मिलने के लिए लोग तरसते हैं वो पिछले 1 घंटे से मेरे घर पर सफाई में लगाई हुई है। यहां तक कि उसने खाना भी नहीं खाया।”   
 
वहीं दूसरे वीडियो में सफाई करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी मां से पगार की डिमांड की तो बदले में उनकी मां ने कहा कि इतना अच्छा पति दिया तो है तुम और क्या चाहिए पगार में। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी की बहन ने लिखा, “हम बहनें जब मां के घर आती हैं तो यही करती हैं। लोग कहते हैं कि दिव्यांका एक फेमस सेलिब्रिटी है। मगर लोग भूल जाते हैं कि वो एक लड़की, एक बेटी, एक बहन और एक पत्नी और एक बहू भी है। जो अपने घर का और अपने रिश्तों का पूरा ख्याल रखती है, किसी भी और लड़की की तरह। वो ये देखना भूल जाते हैं कि इन सभी में अपना बेस्ट देने के लिए वो भी कितना संघर्ष करती है और जब वो फेल हो जाती है तो उसे जज करते हैं।”

दिव्यांका की बहन आगे लिखती हैं, “मेरी रिक्वेस्ट है कि आप उसमें खुद को देखें। अपनी बहन और अपनी मां को देखें। वो आपकी ही तरह सिंपल है। इसलिए जब वो फेल होती है तो उसे बढ़ावा दीजिये, उसका साथ दीजिये। हमेशा उसके साथ रहिये। वो जिंदगी सही जीने का आचरण है, है वो ताकत जो छोटे से घर को महल कर दे।। वो काफिया जो किसी गजल को मुकम्बल कर दे, जो अक्षर ना हो तो वर्ण माला अधूरी है।।”

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

https://hindi.popxo.com/article/famous-tv-actresses-successful-comeback-in-serial-in-hindi

Read More From एंटरटेनमेंट