एंटरटेनमेंट

क्या अब दयाबेन का किरदार दिव्यांका त्रिपाठी निभाएंगी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Archana Chaturvedi  |  Jun 28, 2021
दिव्यांका त्रिपाठी दयाबेन, divyanka tripathi break silence on tmkoc dayaben role offer
छोटे पर्दे की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में दयाबेन के रोल को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से दिव्यांका छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई हैं यही वजह है कि दर्शक दोबारा से दिव्यांका को छोटे पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। तभी तो सोशल मीडिया पर इस बात की काफी चर्चा है कि क्या दिव्यांका पॉपुलर सीरीज ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का रोल प्ले करेंगी या नहीं?
क्योंकि हमें पता चला है कि वाकई में दिव्यांका को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में दयाबेन का रोल ऑफर किया गया था। लेकिन दिव्यांका ने दयाबेन का किरदार निभाने से मना कर दिया है। जी हां, वैसे ये पहली बार नहीं है कि दिव्यांका ने किसी शो के लिए मना किया है इसके अवाला भी वो कई और शोज के ऑफर भी ठुकरा चुकी हैं। हालांकि, दिव्यांका द्वारा रिजेक्ट किये वो शोज सुपर-डुपर हिट साबित हुए और लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया। 
दायबेन के किरदार को लेकर दिव्यांका ने हाल ही में हुए मीडिया इंटरव्यू के दौरान ये बात बताई है कि वो इस शो के लिए तैयार नहीं है वो किसी दूसरे अवसर का इंताजर कर रही हैं। दिव्यांका कहती हैं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा, एक शानदार शो है जिसकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक हूं। मैं एक नई अवधारणा और नई चुनौती की तलाश में हूं।’

दरअसल, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) ने प्रेग्नेंसी के चलते साल 2017 में इस सीरीज से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब चार साल बाद भी उनके शो में वापसी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। शो के निर्माता दिशा के आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच ये भी बात सामने आ रही है कि दयाबेन की भूमिका के लिए अब किसी दूसरी टीवी एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है। इसी के चलते दिव्यांका त्रिपाठी को शो के लिए ऑफर दिया गया था, जोकि उन्होंने ठुकरा दिया।

https://hindi.popxo.com/article/taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-to-get-a-new-dayaben-in-hindi-808001

दिशा वाकनी की वापसी की अटकलों और दिव्यांका के ऑफर ठुकराने के चलते फैंस को काफी निराशा हुई है। दिव्यांका ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग पूरी की है। दिव्यांका जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आएंगी। भारत लौटने के बाद दिव्यांका ने खास फोटोशूट करवाया है। दिव्यांका की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
वहीं बिग बॉस 15 को लेकर खबरें हैं कि शो के लिए एक्ट्रेस दिशा वकानी और दिव्यांका दोनों को ही अप्रोच किया गया है और इसके लिए उन्हें मोटी फीस भी ऑफर की गई है। हालांकि अबतक यह साफ नहीं है कि वो शो के लिए हां कहेंगी या नहीं। इसे लेकर मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
https://hindi.popxo.com/article/is-ankita-lokhande-participating-bigg-boss-15-tv-show-in-hindi-956008

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट