एंटरटेनमेंट

पति विवेक दहिया के साथ मालदीव में मस्ती कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी

Deepali Porwal  |  Jul 8, 2018
पति विवेक दहिया के साथ मालदीव में मस्ती कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी

लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं। अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए वे अपने पति विवेक दहिया के साथ मालदीव घूमने गईं हैं।

हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी दिवेक!

स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिले दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को दो साल हो चुके हैं। 8 जुलाई 2016 को ये दोनों भोपाल में एक भव्य समारोह में एक हो गए थे। दिव्यांका और विवेक के फैंस इनकी जोड़ी को प्यार से ‘दिवेक’ बुलाते हैं। ये दोनों फिलहाल अपने काम से ब्रेक लेकर अपनी ज़िंदगी का यह स्पेशल दिन सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव गए हुए हैं। दिव्यांका और विवेक ने इन हैप्पी मोमेंट्स की कई फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

पूरी हुई रोमांटिक डेट की आरजू

दिव्यांका त्रिपाठी समुद्र किनारे कैंडल लाइट डिनर करना चाहती थीं। उनके लिए एक रोमांटिक डेट का आइडिया यही था। हालांकि, इस बार अपनी एनिवर्सरी पर इस अनुभव को जी लेने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि परफेक्ट रोमांटिक डेट आपकी कंपनी पर निर्भर करती है, बाकी सब तो बस फोटो फ्रेंड्ली चीज़ें होती हैं। उन्होंने इस डेट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि इस फोटो में आप हमारी भावनाओं और उन पलों को नहीं देख सकते हैं, जिनमें हम एक-दूसरे का हाथ थाम कर बातें कर रहे थे।

फैंस ने मिलाई जोड़ी

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में रमन भल्ला (करण पटेल) की पत्नी इशिता भल्ला का किरदार निभाती हैं। उसी शो में विवेक दहिया एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नज़र आते थे। दिव्यांका का कहना है कि यह सॉर्ट ऑफ फैंस ने बनाई जोड़ी सेटअप था। दिव्यांका के फैंस अक्सर दिव्यांका और विवेक की फोटोज़ का कोलाज बनाकर शेयर करते थे, जिसके बाद सेट पर मौजूद लोग भी इन दोनों को मिलवाने में लग गए। कुछ समय तक एक-दूसरे को जानने-समझने के बाद दोनों ने शादी के लिए हामी भर दी थी।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें :

इस नए अंदाज़ में दिव्यांका त्रिपाठी के लिए अपना प्यार बयां कर रहे हैं विवेक दहिया!

‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्ट पर उठे सवाल, पति विवेक ने संभाली बात

‘ये है मोहब्बतें’ की दिव्यांका त्रिपाठी सेट पर को-स्टार के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं!

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब इस टीवी एक्ट्रेस ने खोला अपने हार्टब्रेक का राज

Read More From एंटरटेनमेंट