एंटरटेनमेंट

दिव्यांका की शादी में ऐसा समय भी आया जब विवेक को लगता था कि एक्ट्रेस उन पर विश्वास नहीं करती हैं

Garima Anurag  |  Jun 28, 2022
divyanka and vivek

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के सबसे कूल और स्टाइलिश कपल में से एक हैं। दोनों की तस्वीरें हमेशा ही फैन्स को इम्प्रेस करती रही है। अब दिव्यांका ने हाल ही में मीका दी वोटी नामक रिएलिटी शो में शादी में कम्युनिकेशन की जरूरत पर बात करते हुए अपनी शादी के कुछ राज खोले हैं।

दरअसल दिव्यांका सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर, मीका दी वोटी में मीका की बहन बनकर पहुंची थी। शो में ही दिव्यांका ने बताया कि उनकी शादी में एक ऐसा समय भी आया था जब विवेक को लगने लगा था कि एक्ट्रेस को उनपर ट्रस्ट नहीं है। दिव्यांका ने बताया, उस वक्त जब भी विवेक अपने दोस्तों के साथ बाहर जाते, तो टाइम देकर जाते थे कि वो कितने बजे तक वापस आएंगे। तो जब वो अपने बताए समय पर वापस नहीं आते थे तो मैं उन्हें हर 15 मिनट पर कॉल करती थी। मेरे दिमाग में ये मेरा केयरिंग जेस्चर था, मुझे चिंता होती थी कि वो ठीक तो हैं। ऐसा दो से तीन बार हुआ। विवेक ने एक बार आकर मुझसे पूछा, क्या तुम मुझपर ट्रस्ट नहीं करती हो। मैं शॉक में आ गई। फिर मैंने उन्हें क्लियर किया कि मुझे चिंता होती है इसलिए मैं कॉल करती हूं। एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप में कम्युनिकेशन के महत्व को जरूरी बताते हुए कहा, यहां नोट करने वाली बात ये है कि इस पर हमने बात की, नहीं तो मुझे नहीं पता होता कि वो क्या सोच रहे हैं और वो मेरे बारे में एक राय बना लेते। लेकिन हमने चीजों को बातचीत से सही कर लिया।

दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में भोपाल में शादी की थी। दोनों का इंगेजमेंट भी इसी साल हुआ था। दिव्यांका को लोगों ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में टीवी पर देखा था। एक्ट्रेस ने अपना करियर शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से शुरू किया था।

Read More From एंटरटेनमेंट