एंटरटेनमेंट

सुशांत सिंह राजपूत से लेकर दिव्या भटनागर तक, 2020 में इन कलाकारों की हुई मौत

Megha Sharma  |  Dec 24, 2020
सुशांत सिंह राजपूत से लेकर दिव्या भटनागर तक, 2020 में इन कलाकारों की हुई मौत

2020 कई मायनों में लोगों के लिए एक बहुत ही मुश्किल साल रहा है। कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण कई लोगों की जान चली गई। केवल कोविड-19 ही नहीं बल्कि कई अन्य कारणों से भी 2020 में भारत के लोगों ने बहुत से कलाकारों (Celebs we lost in 2020) को खोया है। 

2020 में इन कलाकारों ने हमेशा के लिए छोड़ दी दुनिया- Celebs We lost in 2020 in Hindi

दिव्या भटनागर

ये रिश्ता क्या कहलाता की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की इसी महीने कोविड-19 के कारण मौत हो गई। अचानक उनकी मौत के कारण उनके दोस्त और परिजन काफी दुखी हैं। वहीं कई लोग उनके पति पर उनके साथ हिंसा करने का भी आरोप लगा रहे हैं। दिव्या की दोस्त देवोलीना भटाचार्जी ने भी हाल ही में दिव्या के पति पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।

https://hindi.popxo.com/article/ranbir-kapoor-talk-about-her-relationship-witjh-alia-bhatt-also-tell-when-will-both-tie-knot-927957

आसिफ बसरा

आसिफ बसरा, जब वी मेट, काई पो छे जैसी फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग से फैंस के दिल में जगह भी बनाई। हालांकि, 12 नवंबर को धर्मशाला में एक प्राइवेट कॉम्प्लेक्स में उनकी डेड बॉडी मिली थी। अभी तक उनके आत्महत्या करने के कारण के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है।

वाजिद खान

वाजिद खान इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर थे और वह केवल 42 वर्ष के थे। उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुई थी।

एसपी बालासुब्रमण्यम

लेजेंडरी प्लेबैक सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन ने पूरे देश को चौंका दिया था। बालासुब्रमण्यम पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत 25 सितंबर 2020 को हुई थी।

https://hindi.popxo.com/article/improve-skin-health-and-texture-naturally-beauty-tips-in-hindi

जगदीप

अनुभवी एक्टर जगदीप ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। उन्होंने कई फिल्मों में कॉमेडी किरदार निभाए हैं। उनका निधन 9 जुलाई को हुआ था।

सरोज खान

बॉलीवुड की अनुभवी और मशहूर कोरियोग्राफ़र सरोज खान का 3 जुलाई को कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हुआ था। वह पिछले कुछ वक्त से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। 

https://hindi.popxo.com/article/indian-celebrities-got-married-2020-list-in-hindi

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। 34 वर्षीय एक्टर ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, अभी तक उनके सुसाइड करने के कारण के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

ऋषि कपूर

वेटरन बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को कैंसल से जंग लड़ते हुए निधन हो गया था। पिछले 2 सालों से ऋषि कपूर का कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी मौत से पहले वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे।

समीर शर्मा

समीर शर्मा ने भी आत्महत्या की थी। कसौटी घर घर की एक्टर ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। उनके घर से बाद में पुलिस को सुसाइड नोट मिला था।

इरफान खान

इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को आखिरी सांस ली थी। उन्हें कोलोन इंफेक्शन हुआ था, जिसके चलते वह मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। उससे पहले वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रसित थे। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट