वेडिंग

देखिए कैसे बना दीपिका की शादी का लहंगा, सब्यसाची ने शेयर किया वीडियो

Supriya Srivastava  |  Nov 28, 2018
देखिए कैसे बना दीपिका की शादी का लहंगा, सब्यसाची ने शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी किसी फेयरी टेल से कम नहीं थी। खूबसूरत लेक कोमो की झील के किनारे हुई इस शादी का हैंगओवर अभी तक लोगों से सिर से नहीं उतरा है। आज मुंबई में इस नए- नवेले जोड़े के लिए रणवीर के पैरेंट्स ने दूसरी वेडिंग पार्टी रखी है, जिसमें रणवीर की तरफ के परिवार वालों के शामिल होने की उम्मीद है। अपनी शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि 1 दिसंबर को होने वाले मुंबई रिसेप्शन में भी दीपिका- रणवीर सब्यसाची के डिजाइन किये हुए आउटफिट्स ही पहनेंगे।

दीपिका- रणवीर के बेंगलुरु रिसेप्शन की पहली तस्वीर और वीडियो आए सामने, देखें

दीपवीर की शादी से हुआ उत्तर-दक्षिण का मिलन, देखिए कोंकणी रस्मों की तस्वीरें

मुंबई रिसेप्शन से पहले फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि शादी के समय दीपिका पादुकोण ने जो लहंगा पहना था वो आखिर बना कैसे है। ये लहंगा दीपिका ने सिंधी रीति- रिवाज़ के साथ हुई अपनी शादी में पहना था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दीपिका के लहंगे पर लाल रंग किया जा रहा है और हाथ से मोर की खूबसूरत आकृति उकेरी जा रही है। वहीं किस तरह से दीपिका की चुन्नी पर “सदा सौभाग्यवती भाव:” उकेरा गया। देखिए सब्यसाची का शेयर किया हुआ ये वीडियो…

सिन्दूर लुक में ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं बॉलीवुड और टीवी जगत की ये टॉप 10 ब्राइड्स

दीपिका- रणवीर के शादी के फंक्शन्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पहले इटली के लेक कोमो में दो अलग- अलग रीति- रिवाज़ों के साथ शादी उसके बाद बेंगलुरु में परिवार और खेल जगत की हस्तियों के बीच पहला रिसेप्शन। दीपिका- रणवीर इतने में ही नहीं रुके, हाल ही में दीपिका की बहन रीतिका भवनानी ने भी मुंबई में दोनों के लिए शानदार वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में दीपिका बिलकुल रणवीर सिंह के रंग में रंगी हुई नजर आई थीं। उनका लुक हमेशा से काफी हटकर था। उनके इस ऑउटफिट को भी फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था। जो भी इस लुक को देख रहा था बस यही कह रहा था कि लगता है दीपिका पर रणवीर का असर आ गया। वहीं रणवीर सिंह भी अपने चिर- परिचित अंदाज़ में नजर आए। बता दें कि इस वेडिंग पार्टी के लिए रणवीर का आउटफिट फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा ने डिजाइन किया था।    

दीपवीर: शादी के बाद मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर, देखिए नई बहू के स्वागत की पहली तस्वीरें

इमेज सोर्सः Instagram 

Read More From वेडिंग