Inspiration

शादी की सालगिरह पर स्वर्ण मंदिर माथा टेकने पहुंचे दीपिका-रणवीर, देखिए तस्वीरें

Archana Chaturvedi  |  Nov 15, 2019
शादी की सालगिरह पर स्वर्ण मंदिर माथा टेकने पहुंचे दीपिका-रणवीर, देखिए तस्वीरें
बॉलीवुड की सबसे हंसमुख और पसंदीदा जोड़ी, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 1 साल पूरा हो गया है। दोनों शादी की सालगिरह को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर हैं। बता दें कि दीपिका-रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी, इसीलिए दोनों अपनी शादी की सालगिरह भी 2 दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 14 को वे तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर गये थे और अब 15 को इस कपल ने अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल पहुंच कर हाजिरी लगाई। इस दौरान दोनों साथ में काफी सुंदर लग रहे थे।
दीपवीर ने 15 की सुबह 4 बजे अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब, यानी गोल्डन टेंपल में माथा टेका। दर्शन करने के बाद ही वे 5.50 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना भी हो गये। रणवीर और दीपिका दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गोल्डन टेम्पल की तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस उनके एनीवर्सरी सेलिब्रेट करने के अंदाज और उनके लुक की काफी तारीफें कर रहे हैं।

Instagram

इस दौरान दीपिका और रणवीर दोनों ही ट्रेडीशनल पंजाबी लुक में नजर आए। दीपिका ने मरून कलर का कुर्ता-चूड़ीदार पाजामा पहन रखा था। साथ ही मांग में गहरा सिंदूर लगाए, सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा था। इस आउटफिट में दीपिका पूरी पंजाबी कुड़ी लग रही थीं।

https://hindi.popxo.com/article/deepika-padukone-reveals-her-baby-planning-in-hindi-854896

Instagram

वहीं रणवीर सिंह ने दीपिका से कलर कॉम्बीनेशन मैच करते हुए पीच और सेलिटी रंग का प्रिंटेट कुर्ता-पाजामा और सदरी कैरी की हुई थी, जिसमें वे भी एकदम पंजाबी मुंडा लग रहे थे। वैसे दीपवीर बॉलीवुड के चार्मिंग कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते नजर आते रहते हैं। मंदिरों में दर्शन करने के दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। यहीं नहीं, उन्होंने वहां अपने फैंस की ख़्वाहिशों को ध्यान में रखते हुए उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई और सबसे बेहद प्यार और अपनाइत से बात भी की।

Instagram

इससे एक दिन पहले तिरुपति में दर्शन करने गये दीपवीर, वहां भी देसी अंदाज में ही नजर आए थे। तिरुपति में दीपिका ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही हैवी ट्रेडिशनल जूलरी भी कैरी की हुई थी। लाल साड़ी और मांग में भरा सिंदूर उन्हें एकदम नई-नवेली दुल्हन जैसा लुक दे रहा था। वहीं रणवीर सिंह भी कढ़ी हुई ऑफ व्हाइट कोटी और पाजामे में एकदम दुल्हे राजा लग रहे थे।

https://hindi.popxo.com/article/deepika-ranveer-first-wedding-anniversary-tirupati-pics-in-hindi-861331

Instagram

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो ‘विला देल बालबीएनलो’ में हुई थी। इस रॉयल वेडिंग को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। दोनों तरफ के करीब 60 मेहमान इस शादी में शामिल हुए, जहां किसी के भी मोबाइल साथ ले जाने पर सख्त पाबंदी थी। यहां तक कि मीडिया को भी लगभग 100 मीटर दूर से ही तस्वीरें लेने की इजाज़त दी गई थी। शादी के बाद रणवीर-दीपिका ने एक नहीं, बल्कि 3 रिसेप्शन भी दिए थे। शादी से लेकर हर रिसेप्शन तक में दीपवीर का लुक वाकई देखने लायक था। हम दुआ करते हैं कि दीपवीर के बीच का ये प्यार साल दर साल और गहराता रहे। शादी की सालगिरह मुबारक हो दीपवीर!

https://hindi.popxo.com/article/actress-anushka-sharma-likes-to-wear-virat-kohli-clothes-in-hindi-860159
अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।i

Read More From Inspiration