एंटरटेनमेंट

दिन में दो बार दोस्तों के कपड़े धोती थीं दीपिका पादुकोण

Supriya Srivastava  |  Feb 12, 2021
Deepika Padukone, Bake off, दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की नंबर 1 एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। पीकू, यह जवानी है दीवानी, राम-लीला सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिलों को जीता है। दीपिका 50.4 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत की सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी बन गई हैं। इतनी बड़ी एक्ट्रेस होने के बाद भी उनकी सादगी उन्हें औरों से अलग बनाती है। फैंस उनकी ज़िंदगी से जुड़ी बातों और किस्सों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया था कि दीपिका काफी घरेलू किस्म की लड़की हैं और उनकी यही बात उन्हें काफी पसंद आती है। अब दीपिका की एक स्कूल फ्रेंड ने भी उनके बारे में ऐसे कई राज़ खोले हैं।
https://hindi.popxo.com/article/sara-ali-khan-wisdom-tooth-surgery-viral-video-in-hindi-942097
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दीपिका अपनी स्कूल फ्रेंड के साथ ‘बेक ऑफ’ यानी बेकिंग का कॉम्पिटिशन करती हुई नज़र आईं। बेकिंग हुए दोनों सहेलियों ने आपस में कई बातें भी की। इस ‘बेक ऑफ’ के दौरान दीपिका पादुकोण की स्कूल फ्रेंड हितेशा ने उनके बारे में कई राज़ खोले। उन्होंने बताया कि किस तरह दीपिका अपनी बैचलर ट्रिप पर खुद सभी के कपड़े धोया करती थीं। 
 
हितेशा ने बताया कि बैचलर ट्रिप पर दीपिका पादुकोण पर सभी के कपड़े धोने का जुनून सवार था क्योंकि उन्हें हमेशा कपड़े धोने को नहीं मिलता था। वो सभी दोस्तों को अपने कपड़े देने के लिए फोर्स करती थीं ताकि वो उसे वॉशिंग मशीन में जाकर डाल सके। दीपिका हर दिन, दिन में दो बार वो कपड़े धोती थीं और ये उन्हें एक्साइटिंग लगता था।

इतना ही नहीं हितेशा ने बताया कि दीपिका स्कूल में एग्जाम के समय अपनी कॉपी को हाथ से छिपा लिया करती थीं। आपको बता दें ये बेकिंग कॉम्पिटिशन दीपिका पादुकोण ने जीता था। इस वीडियो में उनकी स्कूल फ्रेंड हितेशा ने और भी कोई दिलचस्प किस्से बताये हैं। 

बता दें कि साल 2021 के पहले दिन दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पुरानी सभी पोस्ट डिलीट करके सबको हैरत में डाल दिया था। सोशल मीडिया और फैंस के बीच बस इसी बात की चर्चा थी कि अचानक उन्होंने अपनी सारी पोस्ट क्यों डिलीट कर दीं। दीपिका ने इन सब का कोई जवाब तो नहीं दिया लेकिन नए साल के मौके पर एक ऑडियो शेयर कर सभी को साल 2021 की शुभकामनाएं ज़रूर दीं थीं।
 

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट