वेलनेस

जानिए दोपहर में सोना सेहत के लिए है कितना सही, क्या हैं इसके फायदे

Archana Chaturvedi  |  Sep 14, 2021
जानिए दोपहर में सोना सेहत के लिए है कितना सही, क्या हैं इसके फायदे

आरोग्य जीवन और बेहतर सेहत के लिए अच्छे स्वास्थ्य और उचित आहार के साथ नियमित नींद भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इसलिए डॉक्टर या विशेषज्ञ सलाह देते हैं हर व्यक्ति को रात में कम से कम 7 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। लेकिन, कुछ लोगों को रात को सोने के बाद भी दोपहर की झपकी लेने की आदत होती है। अब इसमें भी दोपहर को सोना है या नहीं इसको लेकर कई मत हैं। लेकिन, एक सर्वे के मुताबिक दोपहर में झपकी लेने के कई फायदे हैं।

दोपहर में सोने के फायदे Daytime Sleeping Health Benefits in Hindi

दोपहर में सोने से रिफ्रेशमेंट आती है, लेकिन बहुत से लोगों को दोपहर में सोने का समय नहीं मिलता है और वहीं कुछ जो दिन में सो लेते हैं उन्हें नींद नहीं आती है। लेकिन शायद आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि आयुर्वेद में भी दिन में न सोने की हिदायत दी गई है, खासकर ठंड में। इस समय दिन में सोने से कफ और पित्त का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे हमें कई तरह की बीमारी हो सकती है। दरअसल, दोपहर की नीदं को लेकर चीन में कुछ वरिष्ठ नागरिकों का शारीरिक स्वास्थ्य और भूल जाने की परेशानी को लेकर परीक्षण किया गया था। जिसके अनुसार, जो लोग दोपहर में सोते हैं उनकी समझ और एकाग्रता अधिक होती है। तो आइए जानते हैं कि दोपहर में नींद लेने के क्या-क्या फायदे हैं –

ये भी पढ़ें –
क्या देर रात तक आपको भी नहीं आती है नींद? तो सोने से पहले ट्राई करें बस ये एक योगासन
एक्सपर्ट से जानिए प्रेगनेंसी के दौरान योग करना महिला और शिशु के लिए क्यों है फायदेमंद
फेस योगा से अपनी स्किन को बनाएं नैचुरल ग्लोइंग और जवां, जानिए कैसे करें

Read More From वेलनेस