एंटरटेनमेंट

‘कसौटी ज़िंदगी की’ सीरियल की बड़ी फैन हैं ये दंगल गर्ल

Supriya Srivastava  |  Feb 19, 2020
‘कसौटी ज़िंदगी की’ सीरियल की बड़ी फैन हैं ये दंगल गर्ल
सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ अपने शुरूआती दिनों से ही हर किसी का पसंदीदा बना हुआ है। अब इसकी फैन लिस्ट में आम लोगों के साथ एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम भी जुड़ चुका है। वो कोई और नहीं बल्कि दंगल गर्ल के नाम से फेमस हुईं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हैं। बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ की बड़ी फैन हैं। यहां तक कि उन्हें इससे जुड़े सपने भी आते हैं।
जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा। आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ कर सुर्खियों में आईं फातिमा सना शेख सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ की बड़ी फैन हैं। हालांकि फातिमा इस सीरियल के रीमेक की नहीं बल्कि साल 2001 में आए ओरिजिनल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ की फैन हैं। वो भी इस हद तक कि उन्हें अनुराग-प्रेरणा से जुड़े ट्विस्ट के सपने भी आते हैं।

Instagram

ये बात दंगल गर्ल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। फातिमा सना शेख इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए ‘कसौटी ज़िंदगी की’ के अनुराग-प्रेरणा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैंने बीती रात एक अजीब सपना देखा। सपने से ज्यादा मैं उसे बुरा सपना चाहूंगी। दरअसल, जब मैं बड़ी हो रही थी तब ‘कसौटी’ मेरे पसंदीदा सीरियल्स में से एक हुआ करता था। मैंने सपने में देखा कि अनुराग ने प्रेरणा को मार दिया है। हां, किसी और ने नहीं बल्कि खुद अनुराग ने!!!! उम्मीद करती हूं ऐसा कभी न हो।”

Instagran

फातिमा की इस पोस्ट पर फैंस के एक के बाद एक कमेंट्स आने शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर फातिमा को इस सीरियल की फैन होने के लिए ट्रोल भी किया जाने लगा। हालांकि बाद में फातिमा सना शेख ने अपनी इस पोस्ट को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया। शायद वो नहीं चाहती थीं कि सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़े।
 
बात करें फातिमा सना शेख के वर्क फ्रंट की तो कम ही लोग जानते हैं कि वे ‘दंगल’ फिल्म से पहले कमल हसन की फिल्म ‘चाची 420’ में उनकी बेटी का किरदार भी निभा चुकी हैं। फिल्म ‘दंगल’ में फातिमा इंडियन फ्रीस्टाइल रेसलर गीता फोगाट के किरदार में नज़र आई थीं। हालांकि उनकी पिछली फिल्म ‘ठग ऑफ हिंदुस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब इस साल उनकी दो फिल्में ‘लूडो’ और ‘सूरज पे मंगल भारी’ बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली हैं। दोनों की फिल्मों से फातिमा के फैंस काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। 
 
https://hindi.popxo.com/article/shocking-serial-kahaan-hum-kahaan-tum-to-go-off-air-soon-in-hindi-877173

Read More From एंटरटेनमेंट