एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 8 जून, 2018 का अपना राशिफल

Archana Chaturvedi  |  Jun 7, 2018
जानिए 8 जून, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – समय के साथ चीजें सुधर जाएंगी

पार्टनर की किसी बात से आपके इमोशन हर्ट हो सकते हैं। दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर रहेगा कि आप कुछ दिन उन्हें उनके ही हाल पर छोड़ दें। क्योंकि अभी बात करने का कोई फायदा नहीं है। समय के साथ सब बेहतर होगा।

वृषभ – जबरदस्ती रिश्ते नहीं बनते

जिस चीज की जरूरत नहीं उसके पीछे पड़े रहने में कोई समझदारी नहीं है। ज्यादातर चीजें अपने आप सुलझ जाएंगी। बेकार में परेशान होने का कोई मतलब नहीं है। अपने प्यार पर भरोसा रखें। वो आपको कमजोर नहीं पड़ने देगा।

मिथुन – पूरे होंगे रुके हुए काम

आज आपके कई सालों से रुके हुए काम पूरे होने के चांस हैं। आपका पार्टनर आपके दिन को खुशनुमा बना सकता है। आपको अचानक किसी से महंगे गिफ्ट मिल सकते हैं। जो भी काम सामने आए, उसमें पूरी ताकत लगा दें। अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कर्क – एक नई शुरुआत करें

आज आप किसी ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जिससे आपका 36 का आकड़ा रहा हो। लेकिन ये समय पुरानी बातों को भूलकर एक नए सिरे से शुरुआत करने का है। अगर आप इस सिलसिले में आसपास से किसी की मदद लेना चाह रहे तो बेशक लें, सही रहेगा।

सिंह – काम आसानी से होंगे पूरे

आज बचपन के दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस और फील्ड में जूनियर्स की मदद से आपका काम बिना किसी परेशानी के आराम से पूरा हो जाएगा। पिछले कुछ समय से आप जिस स्ट्रेस के दौर से गुजर रहे हैं, अब उससे बाहर आने का समय आ गया है।

कन्या – अच्छे नतीजे मिल सकते हैं

आज का दिन नए सिरे से अपने बिजनेस को शुरु करने के लिए सही है। जो भी काम सामने आए, उसमें पूरी ताकत लगा दें। इसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। फैसले लेने के लिए और योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।

तुला – चुपचाप काम करें ..

जोश और होश के संतुलन की जरूरत है। खाने पर थोड़ा कंट्रोल रखें नहीं तो सेहत गड़बड़ा सकती है। अपना काम चुपचाप करें तो सफल हो जाएंगे। आपके काम की तारीफ होगी।  आपकी कोई इच्छा या जिद किसी झगड़े की वजह भी बन सकती है, सावधान रहें।

वृश्चिक – गिले- शिकवे भुलाने का समय है

आज लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। आपके पार्टनर और आपमें रिश्ते और गहरे हो सकते हैं। कोई गलतफहमी भी दूर हो सकती है। आज का दिन माफी मांगने, गलतियां भूलने और बेकार की चीजों पर पानी डालने का समय है। गिले- शिकवे मिटा दें और गले लग जाएं।

धनु – बदलाव की है जरूरत

आज आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपने जिंदगी में वो जगह बना ली है जिससे आपको लोग पहचानने लगे हैं। आप यह भी समझ पाएंगे कि काम और सेहत दोनों को बेहतर बनाने के लिए अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने जरूरी हैं।

मकर – मिल सकती है कोई अच्छी खबर

अगर पिछले कुछ समय से आप अपने वजन को लेकर परेशान हैं तो आज आपको कुछ पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है। लेकिन इस खुशी में दोबारा वही गलती न दोहराएं। अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते है, तो सफलता पक्की है।

कुंभ – जल्दबादी में बिगड़ सकता है काम

आज का दिन ऐसे कामों के लिए बेस्ट है जिन्हें करने से आप हमेशा जी चुराते हैं। जो लोग आपसे हमेशा उखड़े- उखड़े नजर आते हैं, वो ही लोग आज आप से मिलने या सलाह लेने आ सकते हैं। गुस्से या जल्दबाजी में आप अपने काम बिगाड़ सकते हैं। तबियत भी खराब हो सकती है।

मीन – हो सकता है कोई नुकसान

किसी भी चीज में पैसा लगाने के लिहाज से आज दिन अच्छा नहीं है। कुछ मामलों में आप जिद्दी हो सकते हैं। इससे आपको कहीं न कहीं नुकसान हो सकता है। पैसों की भी कमी महसूस हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें –

1.  राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म 
2.  राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर 
3.  राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी 

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड