एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 7 जून, 2018 का अपना राशिफल

Archana Chaturvedi  |  Jun 6, 2018
जानिए 7 जून, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – मन की आवाज सुनें

आप पिछले कुछ समय से अपने अंदर की आवाज को इग्नोर कर रहे हैं, जो आपको सेहतमंद जिंदगी के तरीके अपनाने के लिए कह रही है। आप हमेशा से जानते हैं कि क्या करना सही है लेकिन कर नहीं पा रहे थे, आज इसपर ध्यान देने का सही समय है।

वृषभ – आज दिमाग से नहीं दिल से काम लें

आज आप जो भी करें उसमें ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। जो हो रहा उसे होने दें। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झांकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका इस्तेमाल अपनी कमियां दूर करने के लिए करना चाहिए

मिथुन – आज मन रहेगा बैचेन

आज गाड़ी का इस्तेमाल संभलकर करना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझ भी सकते हैं। हाथों-हाथ किसी नतीजे की उम्मीद न करें। आज मन बैचेन रहेगा। बेहतर होगा मेडिटेशन करें या फिर किसी मंदिर में कुछ पल शांति के बिताएं।

कर्क – दूसरों पर नहीं अपने पर दें ध्यान

आप यह नहीं जानते, लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की बुराई करने के बजाय अपनी गलतियों के बारे में सोचें और उससे सबक लें। ऐसी योजना बनाएं जिसपर आप सही ढंग से चल पाएं।

सिंह – जल्दी किसी पर भरोसा न करें

आज आपको बॉस से पैसों को लेकर जो भी कन्फ्यूजन था वो दूर हो जाएगा। लेकिन सभी मामलों पर गहराई से सोच-विचार जरूर करें। परिवार के साथ रिश्तों में और मधुरता आ सकती है। धन लाभ भी ज्यादा हो सकता है, लेकिन हर किसी पर भरोसा न करें।

कन्या – ईश्वर आपके साथ है

आज आपको अपनी या किसी अपने की तबियत को लेकर टेंशन हो सकती है। आज किए गए काम के नतीजे आने वाले समय में आपके ही फेवर में रहेंगे। हिम्मत रखें और पूरे विश्वास से आगे बढ़ें आपका यही विश्वास आपको मंजिल तक पहुंचायेगा।

तुला – अपनी सीमा खुद तय करें

आज आपको प्यार का एहसास होने वाला है। हो सकता है कि पार्टनर को आपसे प्यार और फिजिकल रिलेशन में इन्वॉल्व होने की उम्मीद हो। खुद पर कंट्रोल करना होगा। अपनी सीमा खुद तय करें और तभी कोई फैसला लें।

वृश्चिक – अपने ऊपर रखें विश्वास

आज आपकी मेहनत और किस्मत दोनों मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। आज किसी पर डिपेंड होने का नहीं बल्कि खुद के पैरों पर खड़े होने का दिन है। जब आपके अपने फैसले दूसरों के फैसलों से ज्यादा मायने रखेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें।

धनु – उम्मीद से कुछ ज्यादा कर दिखायेंगे आप

आज आप वो काम कर दिखायेंगे जिसकी उम्मीद लोगों को आपसे बिल्कुल नहीं है। क्योंकि अब आप और ज्यादा लापरवाही के मूड में नही हैं। किसी दोस्त से रिश्ते अच्छे हो सकते हैं। अच्छे लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। एक्स्ट्रा इनकम भी हो सकती है।

मकर – जरूरत से ज्यादा झूठ न बोलें

आज आपका मन काम की बजाय प्यार के सागर में गोते लगाएगा। अपोजिट जेंडर में मन भटक सकता है। खास कामों में आलस्य कर सकते हैं। जिससे आपके जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। किसी काम में जरूरत से ज्यादा झूठ बोलने से बचें। आपकी ही इमेज खराब हो सकती है।

कुंभ – इतनी अकड़ अच्छी नहीं है

आज अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। मौके का फायदा उठाएं, नहीं तो वाकई बहुत देर हो जाएंगी। आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा। बेवजह की अकड़ मत दिखाएं।

मीन – आज काम आएगी बड़ों की सलाह

आज आप एक एक्सपर्ट या अपने किसी करीबी से करियर से रिलेटड सलाह ले सकते हैं। अगर आप इस सलाह पर सही से ध्यान देंगे तो आप बहुत फायदा होगा। कोशिश करने पर पैसों से जुड़े कुछ मामले सुलझाने में सफल रहेंगे। जिद करेंगे तभी अपनी कोशिशों में सफल हो सकेंगे।

इन्हें भी पढ़ें –

1.  राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म 
2.  राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर 
3.  राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी 

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड