एस्ट्रो वर्ल्ड

4 जनवरी, 2018 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

Rama Shukla  |  Jan 3, 2019
4 जनवरी, 2018 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना

छात्रों को नये प्रोजेक्ट या प्रतियोगिता के कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मेहनत का लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में योगदान करने की योजना बना सकते हैं। पुराने मित्र से होगी मुलाकात। यात्रा टालें।

वृषभ – आर्थिक घाटा हो सकता है

आज किसी भी क्षेत्र में सोच समझकर ही निवेश करें। आर्थिक घाटा होने की आशंका है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थियों की सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी। पार्टनर की भावनाओं को समझें। सेहत की तरफ से भी चिंता हो सकती है।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार

मिथुन – सेहत में होगा सुधार

आज आपको सेहत में सुधार के संकेत मिलेंगे। अपनी दिनचर्या को नियमित करें। किसी खास से मुलाकात होने की संभावना है। व्यापार में मुनाफा और नौकरी में पदोन्नति संभव है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

कर्क – विचारों की भिन्नता से संबंधों में आ सकती हैं दूरियां

बाहरी दखल से घर में तनाव की आशंका है। विचारों की भिन्नता मधुर संबंधों में दूरियां ला सकती है। नए संपर्क बनाने में सावधानी बरतें। आर्थिक नुकसान की आशंका है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा का योग बन सकता है।

सिंह – रोजगार के नये अवसर मिलेंगे

आज आपके भाग्योदय की प्रबल संभावना है। रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक यात्रा के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नये सहयोगियों से फायदा मिलेगा। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। आय और व्यय का ध्यान रखें।

कन्या – शारीरिक कमजोरी महसूस होगी

आज आपको शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। खर्चों की वजह से नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी से व्यस्तता बढ़ेगी। अटका धन मिलने की संभावना है।

सक्सेसफुल लाइफ के लिए ट्राई करें ये 10 आसान गुडलक वास्तु टिप्स

तुला – नए प्रेम संबंधों को मिलेगी मंजिल

नए प्रेम संबंधों को मंजिल मिलेगी। बुजुर्गों के सहयोग से पैतृक संपत्ति का मामला सुलझने की संभावना है। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से होगी मुलाकात। परिजनों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी आ सकती है।

वृश्चिक – लापरवाही से खो देंगे अच्छे अवसर

छात्र नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। लापरवाही से अच्छे अवसर गंवा देंगे। पारिवारिक जीवन में आने वाली परेशानियों से सावधान रहें। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात सुखद रहेगी।

धनु – नये प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना

व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है। नए संपर्कों से होगा फायदा। कोई सहयोगी तरक्की में सहायक रहेगा। पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। पारिवारिक मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर – व्यवसाय में घाटा हो सकता है

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में घाटा होने की आशंका है। मानसिक रूप से तैयार रहें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। बहस से बचें। बिगड़े हुए प्रेम संबंध सुधर जाएंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

कुंभ – भाई-बहनों के साथ कड़वाहट होगी दूर

भाई-बहनों से कड़वाहट दूर होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। संतान प्राप्ति की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे। साझेदारी में किये गये व्यापार में फायदा हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे।

मीन – पार्टनर की सेहत रहेगी खराब

पार्टनर की खराब सेहत को लेकर मन अशांत रहेगा। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। पारिवारिक मामलों में सबकी सलाह से आगे बढ़ें। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। व्यवसाय में नए संपर्कों का लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।  

3 जनवरी, 2018 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड