एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 3 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

Archana Chaturvedi  |  Aug 2, 2018
जानिए 3 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 3 अगस्त, 2018 का अपना राशिफलहर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – इंतजार की घड़ियां अब होगीं खत्म

आप जो भी काम शुरू करेंगे, मेहनत से करेंगे। इसका बहुत अच्छा फल आपको मिल सकता है। आपके धैर्य से अब लाभ मिलने लगा है। आप एक लंबे समय से इसके लिए इंतजार कर रहे थे। आपने कभी अपनी मेहनत को पीछे नहीं रखा और अवसर मिलने का इंतजार करते रहे।

वृषभ – लंबी दूरी की यात्रा से बचें

आज बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर हाथ लग सकता है। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी समय एकदम बढ़िया है। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर न जाएं। परेशानी बढ़ सकती है।

मिथुन – काम पर उठ सकता है सवाल

वैसे तो आप ज्यादातर हर काम बहुत अच्छी तरह से करते हैं लेकिन आज आपके काम पर सवाल उठ सकता है। आप कोई काम जबरदस्ती या किसी के दबाव में आकर कर सकते हैं। इस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है।

कर्क – घर आने वाली हैं खुशियां

आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। लेकिन सही समय का इंतजार करें। पहले से इतनी उत्सुकता अच्छी नहीं है। आज कुछ चटपटा खाने का मन करेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

सिंह – परेशान रहना छोड़ दें

आप जिस माहौल का सामना कर रहे हैं, उसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके साथ सब ठीक ही होगा। भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।

कन्या – अचानक पैसा देखकर होगी खुशी

बहुत लंबे समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने गुडलक की बदौलत सम्मान पाने का मौका मिलेगा। रुका हुआ पैसा अचानक आपके आने से आपकी खुशी आज देखने लायक होगी। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। मानसिक शांति महसूस करेंगे।

तुला – आपका खर्चा बढ़ सकता है

आज आप पर कामकाज का बोझ ज्यादा रहेगा। जरूरी कामों में देरी होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। लेकिन इसके बावजूद आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और नकारात्मक सोच गायब हो जाएगी। बस आपका खर्चा बढ़ सकता है।

वृश्चिक – अपनों से हो सकते हैं दूर

आज आपकी जिंदगी सही मायने में बदलने वाली है। किसी से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। किसी शख्स के कहने पर आप कोई ऐसा फैसला ले सकते हैं जो आपको अपनों से दूर कर देगा। किस्मत के भरोसे न बैठें, जो कल करना है उसे आज ही कर दें।

धनु – किसी काम में नहीं लगेगा मन

आज पूरे दिन मन में कुछ बेचैनी सी बनी रहेगी। परिवार को समय कम दे पाएंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। दिन ढलते- ढलते आपकी सेहत भी डाउन हो जाएगी। बुखार या पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। बेहतर रहेगा कि आज घर पर ही आराम करें।

मकर – किसी पार्टी में हो सकते हैं शामिल

आज आप किसी सोशल पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। जो कुछ भी हो, आज का दिन बहुत अच्छा है, दिन का पूरा आनंद उठाएं।

कुंभ – सोच-समझकर ही आगे बढ़ें

आज पार्टनर के साथ मिलकर आने वाले दिनों की प्लानिंग करना ठीक रहेगा। पार्टनर को लेकर पूरी तरह ईमानदार रहें। सोच- समझकर बोलें, वरना अनजाने में आपके शब्द उनका दिल दुखा सकते हैं। पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है।

मीन – बेइज्जती करने से बचें

आज आपका गुस्सा आप पर बहुत भारी पड़ सकता है। किसी की बेइज्जती तो भूलकर भी न करें। वो आने वाले समय में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। शांत दिमाग से काम लें। आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें –

1. जानिए कैसे होते हैं अगस्त महीने में पैदा होने वाले लोग
2. अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
3. जानिए शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाने से मिलता है क्या लाभ
4. इंटरव्यू में सफल होने के लिए जरूर ट्राई करें ये वास्तु टिप्स

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड