एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 29 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

Archana Chaturvedi  |  Jul 28, 2018
जानिए 29 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – पैसों को लेकर हो सकती है अनबन

आपके मालिक का मूड आज कुछ उखड़ा- उखड़ा रहेगा, जो आपको परेशान कर सकता है। काम के दौरान बहस हो सकती है या फिर वो आप पर गुस्सा भी हो सकता है। पैसों को लेकर अनबन भी हो सकती है। बेहतर रहेगा कि आज आप उनसे बातचीत कम करें।

वृषभ – अपनी पसंद पर रखें भरोसा

अपनी उलझनें पार्टनर पर न थोपें। खुद पर कंट्रोल रखें। आज आप ऐसा कोई काम करेंगे जिससे पार्टनर के दिल में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। अपनी पसंद पर भरोसा रखें। दूसरे लोगों से बराबरी न करें।

मिथुन – शॉपिंग का प्लान कैंसिल कर दें

पैसों को लेकर किसी से बहस हो सकती है और आपकी टेंशन भी बढ़ सकती है। थोड़ी परेशानियां रहेंगी। फालतू खर्च होने के योग हैं। शॉपिंग करने का मूड है तो आज रहने दें। आपको अपनी बातों और गुस्से दोनों पर काबू रखना होगा।

कर्क – खाने- पीने का ध्यान रखें

बेकार की बातों पर ध्यान न दें। जो आपके पास है उसे ही बेहतर बनाएं। खाने-पीने पर ध्यान दें, कुछ भी खाने से काम नहीं चलेगा। हेल्दी डाइट लें। सेहत के मामले में आज आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आप चाहें तो उसे कंट्रोल कर सकते हैं।

सिंह – सबकी निगाहें होंगी आपके ऊपर

कॉलेज/ऑफिस में तारीफ खुशी का जरिया बनेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने और चालाकी भरी प्लानिंग से बचें। आज आप जहां भी जाएंगे, सबकी नजर आपके ऊपर ही होंगी। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जिन्हें आपसे हेल्प चाहिए होगी।

कन्या – अपने प्यार की कद्र करें

आज आप महसूस करेंगे कि आपके प्यार में बहुत गहराई है और आपका पार्टनर भी आपको बहुत प्यार करता है। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपसी झगड़ों को ज्यादा तूल न दें। दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।

तुला – आज के दिन का लुत्फ उठाएं

आज का दिन मज़े करने के लिहाज़ से बढ़िया है। ट्रैवल, एंटरटेनमेंट या फिर गेट-टू-गेदर का प्लान बन सकता है। पैसों के मामले में किसी पर विश्वास न करें। जितना जरूरी हो उतना ही खर्च करें। इस बेहतरीन दिन का जमकर मजा लें।  

वृश्चिक – मिल सकता है किस्मत का साथ

आप जिस माहौल का सामना कर रहे हैं, उसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके साथ सब ठीक ही होगा। भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।

धनु – प्यार में प्रमोशन के चांस हैं

सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है। लवर से अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें। रिश्तों में दूरियां आ सकती  हैं। आज का दिन लव लाइफ के लिए अच्छा है। चाहे तो अपने पार्टनर को घर वालों से मिलवा भी सकते हैं।

मकर – फालतू के पचड़ों में न पड़ें

यह दिन आपके सब्र का इम्तेहान ले सकता है। अपने वर्क प्लेस पर हिम्मत न हारें। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएं और फालतू किसी और के मामले में न पड़ें। कुछ चीजों को इग्नोर करना सीखें।

कुंभ – जाहिर करें सबसे अपनी खुशी

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, क्योंकि आज आप अंदर से बहुत खुश हैंI आपमें कॉन्फिडेंस झलक रहा हैI आज आप पॉजिटिव विचारों से भरे हैं I कोई बहुत जरूरी काम निबटाने के लिए भी अच्छा दिन हैI सक्सेस मिलने के बहुत ज्यादा चांस हैं।

मीन -सोचा हुआ काम होगा पूरा

आज रुटीन के अलावा एक्स्ट्रा काम भी कर सकते हैं, जिससे आपको कोई बड़ा फायदा होगा। आप किसी खास व्यक्ति से मिलना चाहते हैं तो मिल लें। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपका व्यवहार लोगों पर असर छोड़ने में कारगर साबित होगा।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।)

इन्हें भी पढ़ें –

1. राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी
2. अपनी राशि के हिसाब से ट्राई करें ये सेक्स पोजीशन
3. राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर 

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड