एस्ट्रो वर्ल्ड

28 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

Rama Shukla  |  Jan 26, 2019
28 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – फिजूलखर्ची अधिक हो सकती है

आज फिजूलखर्ची अधिक हो सकती है। व्यवसाय में अधूरी योजनाओं को पूरा करें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। राजनीति में रुझान बढ़ सकता है। पार्टनर से तनाव की स्थिति आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ – सेहत पहले से बेहतर होगी

शरीर से सुस्ती और आलस दूर होगा। सेहत पहले से बेहतर होगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। व्यावसायिक निर्णय लेने में मन दुविधा में रहेगा। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। विरोधी कमजोर होंगे। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी।

मिथुन – पार्टनर से अनबन हो सकती है

परिवार में किसी गंभीर मुद्दे पर विवाद बढ़ सकता है। पार्टनर से अनबन होने की आशंका है। किसी भी तरह के टकराव से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। यात्रा का योग है।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को आता है हद से ज्यादा गुस्सा

कर्क – मिल सकता है कोई महंगा गिफ्ट

माता-पिता से प्यार के साथ कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पार्टनर के सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। व्यर्थ की उलझनों से बचें। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी।

सिंह – पार्टनर को शरीर में कहीं चोट लग सकती है

आज ज्यादा भागदौड़ की स्थिति रहेगी। पार्टनर को शरीर में कहीं चोट लग सकती है। धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि। अचानक कहीं जाने का प्रोग्राम बन सकता है। अपने दिल की बात मन में न रखें। व्यवसायियों को मेहनत का पूरा आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या – नए संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा

नए संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे। पारिवारिक मित्रों के साथ बन सकता है घूमने का प्रोग्राम। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति हो सकती है। राजनीतिक सहयोग मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

तुला – अच्छे अवसर गंवा देंगे

जरूरी कामों में आलस्यवश लापरवाही न करें। अच्छे अवसर गंवा देंगे। प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल होगा। कहीं घूमने के प्रोग्राम को टालें। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में आएगी मधुरता। खेल-कूद जैसी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक – कहीं से मिल सकता है पुराना पैसा

कहीं पुराना अटका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। व्यवहार कुशलता से संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। सेहत का रखें ध्यान। अपनी दिनचर्या को नियमित करें।

धनु – कार्यस्थल पर अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है

आज कार्यस्थल पर अधिकारियों से आपकी तनातनी हो सकती है। टकराव से बचें। हो सकता है आर्थिक नुकसान। छात्रों को परीक्षा प्रतियोगिता के लिए मेहनत की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर – किसी खास से होगी मुलाकात

जो आपको मन ही मन प्यार करता है, आपकी उससे मुलाकात हो सकती है। बन सकते हैं नये संबंध। मेहमानों का आना-जाना बढ़ सकता है। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। किसी बिगड़े कार्य के पूरा होने पर आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ – शारीरिक कष्ट होने की आशंका

रक्त-पित्त रोगों से शारीरिक कष्ट होने की आशंका बनी रहेगी। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। परिजनों के सहयोग से जटिल कम होंगे पूरे। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मीन – नए लक्ष्य और नए कार्यों से व्यस्तता बढ़ेगी

नए लक्ष्य और नए कार्यों से व्यस्तता बढ़ेगी। मेहनत से कार्यों में मिलेगी सफलता। राजनीतिक सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक विवाद के समाधान से राहत मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

27 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसे मिलेगा पार्टनर का सहयोग और किसे होगा धनलाभ

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड