एस्ट्रो वर्ल्ड

27 दिसम्बर, 2018 का राशिफल: किसके लिए भारी तो किसके लिए खुशनुमा रहेगा दिन

Rama Shukla  |  Dec 25, 2018
27 दिसम्बर, 2018 का राशिफल: किसके लिए भारी तो किसके लिए खुशनुमा रहेगा दिन

 

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – (निगेटिव करियर) करियर व सेहत की रहेगी चिंता

लापरवाही से अच्छे अवसर गंवा देंगे। करियर व सेहत की चिंता रहेगी। निजी संबंध मजबूत होंगे। संतान-सुख की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी। उपहार और सम्मान में होगी वृद्धि। अटके हुए काम होंगे पूरे। होगा आर्थिक लाभ।

वृषभ – (पॉजिटिव मनी) आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

जायदाद संबंधी कानूनी मामले सुलझेंगे। आर्थिक पक्ष होगा मजबूत। सुख के साधनों में होगी वृद्धि। विरोधियों से सतर्क रहें। व्यावसायिक योजना होगी सफल। नया काम शुरू करने से बचें। पारिवारिक मित्रों के साथ यात्रा यादगार हो सकती है। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

मिथुन -(निगेटिव करियर) आर्थिक नुकसान की आशंका

नौकरी में आपकी कार्यशैली से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। आर्थिक नुकसान की आशंका है। नई जिम्मेदारी से व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय की धीमी गति से तनाव संभव। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अटके हुए काम आसानी से होंगे पूरे।

कर्क – (पॉजिटिव रिलेशनशिप) पारिवारिक विवाद होगा समाप्त

पारिवारिक विवाद के समाधान से राहत मिलेगी। प्रेमी से होगी मुलाकात। नये प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। सेहत के प्रति रहें सचेत। अचानक कोई परेशानी आ सकती है। मन अशांत हो सकता है। व्यवसाय में होगा विस्तार। करियर में होगा प्रमोशन।

सिंह – (निगेटिव हेल्थ) माता की सेहत से परेशान रहेंगे

माता की शारीरिक समस्या से परेशान रहेंगे। मन में निराशा और असंतोष के भाव आएंगे। पार्टनर का मिलेगा सहयोग। खर्चें बढ़ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से मिल सकती है खुशी। व्यवसाय में वृद्धि की संभावना है। जरूरी काम पूरे होने का समय है।

कन्या – (पॉजिटिव करियर) छात्रों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी

लेखन और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। साझेदारी में काम शुरू करें। व्यवसाय में मिलेगी सफलता। होगा आर्थिक लाभ। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सम्मान में होगी वृद्धि। विवाद से बचें। कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

तुला -(निगेटिव मनी) आर्थिक रूप से नुकसान की आशंका

आज आपको कोई आर्थिक नुकसान होगा, कोई ठग भी सकता है। जरूरी पेपर खो सकते हैं। खर्चें होंगे अधिक। बजट हो सकता है गड़बड़। ससुराल पक्ष से लाभ की उम्मीद। कार्यक्षेत्र में विवाद से रहें दूर। सेहत के प्रति उदासीन न रहें।

वृश्चिक – (पॉजिटिव हेल्थ) पुरानी बीमारी में मिलेगा आराम

पुरानी बीमारी में मिलेगा आराम। सेहत में लापरवाही न करें। खान-पान का खास ध्यान रखें। सोचे हुए काम पूरे होंगे। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में परेशान हो सकते हैं। अनजान लोगों पर न करें भरोसा। आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें।

धनु – (निगेटिव रिलेशनशिप) रिश्तों में होगी अनबन

अधिक भाग-दौड़ से पारिवारिक रिश्तों में अनबन रहेगी। विरोधियों के चलते काम में परेशानी होगी। सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए काम मित्रों की मदद से पूरे होंगे। व्यावसायिक महिलाओं को धन-प्राप्ति हो सकती है।

मकर – (पॉजिटिव मनी) आय में वृद्धि संभव

नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि संभव है। व्यापार में उन्नति और लाभ के अवसर आएंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पार्टनर का रखें खास ख्याल। संबंधों में रहेगी मधुरता। सेहत को न करें नजरअंदाज। शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम की जरूरत है।

कुंभ – (निगेटिव हेल्थ) बुजुर्गों की सेहत से परेशान रहेंगे

बुजुर्गों के सेहत की चिंता बनी रहेगी। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी के व्यवहार से परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। दिन खत्म होते-होते कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। पार्टनर का मिलेगा सहयोग।

मीन – (पॉजिटिव रिलेशनशिप) प्रेमी से  होगी मुलाकात

आज प्रेमी से हो सकती है मुलाकात। बनेंगे नये प्रेम संबंध। आर्थिक स्थिति में होगा सुधार। साहित्य व संगीत में बढ़ेगी रुचि। लेन-देन के मामले सुलझने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक सहयोग से जटिल काम होंगे पूरे।

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड