एस्ट्रो वर्ल्ड

27 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसे मिलेगा पार्टनर का सहयोग और किसे होगा धनलाभ

Rama Shukla  |  Jan 24, 2019
27 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसे मिलेगा पार्टनर का सहयोग और किसे होगा धनलाभ

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – बीमारी से त्रस्त लोगों को राहत मिलेगी

लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को आज राहत मिलेगी। घूमने-फिरने से मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनर का सहयोग व सानिध्य मिलेगा।     

वृषभ – नहीं मिलेगा अपनों का साथ

परिवार में किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। अपनों का साथ नहीं मिलेगा। फिजूलखर्ची और बेवजह के विवादों से दूर रहें। व्यावसायिक प्रयास सफल रहेंगे।  नौकरी में स्थानांतरण के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को आता है हद से ज्यादा गुस्सा

मिथुन – नई तकनीक से फायदा होगा

आज आपका समय अच्छा है। कई इच्छाएं आपकी पूरी होंगी। व्यवसाय में नई तकनीक अपनाने से फायदा होगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। कानूनी मामले में जीत मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। धार्मिक यात्रा का योग है।      

कर्क – सिरदर्द से रहेंगे परेशान

पारिवारिक उलझनों के कारण सिरदर्द से परेशान रहेंगे। योग में रुचि बढ़ेगी। बिगड़े हुए काम बनने पर सम्मान और धन में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।         

सिंह – रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी

बुजुर्गों की मदद से पारिवारिक समस्या सुलझ जाएगी। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। नए प्रेम संबंध बनेंगे। परिजनों के साथ यात्रा का सुख मिलेगा। मौसम संबंधी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी।    

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

कन्या – साझेदारी में तनाव की आशंका

व्यावसायिक साझेदारी में तनाव की आशंका है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। मित्रों से उपहार मिल सकते हैं। संबंधों में निकटता आएगी। पार्टनर के साथ यात्रा सुखद रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।  

तुला – पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है

पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से उपहार भी मिल सकते हैं। नये व्यवसाय की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नया वाहन या घर के लिए कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा का योग है।      

वृश्चिक – पढ़ाई से मन भटक सकता है

आज छात्रों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से आर्थिक घाटा होने की आशंका। विरोधियों से रहे सावधान। धन संबंधी कुछ परेशानी आ सकती है। कर्ज लेने से बचें। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।  

धनु – किसी खास से होगी मुलाकात

आज के दिन किसी खास से मुलाकात हो सकती है। नए प्रेम संबंध बनेंगे। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पार्टनर के साथ मौज-मस्ती रहेगी। भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। व्यापार में फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी।    

मकर – मानसिक तनाव अधिक रहेगा

संतान की तरफ से चिंता रहेगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार के साथ  धार्मिक यात्रा का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ – रोजगार में सफलता मिलेगी

किसी खास अभियान में आपकी जीत होगी। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद रहेगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। छात्र परीक्षा में कामयाब होंगे। पार्टनर के साथ संबंध सुखी रहेगा। राजनैतिक सहयोग मिल सकता है।

मीन – लापरवाही से अच्छे मौके गंवा देंगे

आज थोड़ी सी लापरवाही से आप अच्छे मौके गंवा देंगे। मेहनत अधिक और आर्थिक लाभ कम होगा। धन संबंधी परेशानी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। माता-पिता का मिलेगा सहयोग। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

26 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड