एस्ट्रो वर्ल्ड

25 दिसंबर, 2018 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

Rama Shukla  |  Dec 20, 2018
25 दिसंबर, 2018 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष – प्रेमी से संभव है मुलाकात

आज भाग्योदय का दिन है। बिछड़े दोस्त या प्रेमी से मुलाकात संभव है। बिगड़े हुए प्रेम संबंध सुधर जाएंगे। संतान पक्ष की ओर से मिलेगी खुशी। बढ़ेगा मनोबल। माता-पिता का सान्निध्य और सहयोग मिलेगा। शाम को किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृषभ – शारीरिक दर्द से परेशान रहेंगे

आज शारीरिक दर्द से परेशान रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक विवाद के समाधान में राहत मिलेगी। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। मित्रों के सहयोग से बिगड़े काम बन जाएंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। आज का दिन मिला-जुला रहेगा।

मिथुन – बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में होगी वृद्धि। नये प्रोजेक्ट लेने में होंगे कामयाब। पार्टनर के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के प्रति उदासीन न रहें।

कर्क – महंगी वस्तु खोने या चोरी की संभावना

किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है। फिजूलखर्ची पर रखें नियंत्रण। वाणी पर रखें संयम, वरना नुकसान हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान में होगी वृद्धि। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें।

सिंह – सेहत में होगा सुधार

पुरानी बीमारी से मिलेगा छुटकारा। धैर्य में कमी न करें। विवाद से बचें, बात बिगड़ सकती है। खर्चों पर रखें नियंत्रण। मित्रों से शिकायतें दूर होंगी। लव-लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है।

इसे भी पढ़ें – शादी के बंधन में बंधे दीपका- रणवीर, जानिए कुंडली के अनुसार कैसे रहेगी इनकी मैरिड लाइफ

कन्या – शारीरिक व मानसिक क्लेश मिलेगा

पारिवारिक विवाद से शारीरिक और मानसिक क्लेश मिल सकता है। अधिक व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। खर्चें बढ़ेंगे और धन का अभाव चिंता की वजह बनेगा। नई योजनाएं सफल होंगी।

तुला – कोई अधूरी योजना होगी पूरी

आज बिजनेस की अधूरी कोई योजना पूरी करने में होंगे सफल। बिजनेस का होगा विस्तार। धन लाभ का भी योग है। जमीन या वाहन खरीदने का विचार होगा पूरा। खान-पान में संयम बरतें। अचानक अधिक व्यय का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक – पिता की सेहत रहेगी खराब

पिता की खराब सेहत से परेशान रहेंगे। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें। किसी मित्र के सहयोग से बिजनेस का विस्तार हो सकता है। मान-सम्मान में होगी वृद्धि। अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ेगा। पार्टनर से मनमुटाव रहेगा। रखें खास ख्याल।

धनु – किसी खास से होगी मुलाकात

आज किसी खास रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। रिश्तों में मधुरता आएगी। काफी समय से टल रही योजनाएं मित्रों के सहयोग से पूरी होंगी। शाम का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं। परिवार में विवाह आदि मंगल कार्यों की योजना बनेगी।

मकर – शिक्षा संबंधी समस्याओं से तनाव संभव

इसे भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

शिक्षा संबंधी समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने का अभी समय नहीं है। परिवार में संतान संबंधी खुशियां आएंगी। प्रेम संबंधों में अनबन की आशंका है।

कुंभ – मिल सकता है प्रॉपर्टी का अधिकार

आज आपको प्रॉपर्टी का कानूनी अधिकार मिलने की संभावना है। आर्थिक कष्ट में भी राहत मिलेगी। बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का मार्ग खुलेगा। पार्ट टाइम कारोबार के लिए समय निकालना आसान होगा। कहीं से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।

मीन – लापरवाही और आलस्य से नौकरी पर संकट

आपकी जरा-सी लापरवाही और आलस्य से आपकी नौकरी पर संकट आ सकता है। गलत निर्णय से बिजनेस भी प्रभावित हो सकता है। छात्रों को मेहनत की जरूरत है। एकाग्रता बनाए रखें। दूसरों के सहयोग से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत।

24 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड