एस्ट्रो वर्ल्ड

23 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

Rama Shukla  |  Jan 19, 2019
23 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – प्रेमियों को मिल सकते हैं रास्ते

प्रेमियों को नये रास्ते मिल सकते हैं। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। पार्टनर के साथ मौज-मस्ती रहेगी। नए संबंध भी बनेंगे। कार्यस्थल पर मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में फायदा होगा। आर्थिक परेशानी दूर होंगी। यात्रा का योग है। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ – व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें

आज व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। विरोधी परेशान कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पार्टनर का मिलेगा सहयोग। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार

मिथुन – मिल सकती है पुश्तैनी जायदाद

पिता के सहयोग से पुश्तैनी जायदाद मिल सकती है। व्यावसायिक विस्तार हो सकता है। नई तकनीक से मिलेगा फायदा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। नया वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। पार्टनर के साथ घूमने का योग है।

कर्क – नया काम शुरू करने से बचें

आज के दिन कोई नया काम शुरू करने से बचें। लापरवाही से व्यवसाय में घाटा हो सकता है। नौकरी में किसी अधिकारी के व्यवहार से परेशान होंगे। धैर्य से काम लें। वाद-विवाद से दूर रहें। लेन-देन में सावधानी बरतें। खर्चें बढ़ सकते हैं। पार्टनर के साथ मधुरता बनी रहेगी।

सिंह – नए प्रेम संबंध बनेंगे

खास व्यक्ति से होगी मुलाकात। नए प्रेम संबंध बनेंगे। भाई- बहन से कड़वाहट दूर होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। व्यवसाय में राजनीति का लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। योग व अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

कन्या – सेहत को लेकर होंगे परेशान

आज आपकी सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। अपनी खाने-पीने की आदतों पर काबू रखें। परिवार में बहस हो सकती है। व्यवसाय में साझेदारी के काम से लाभ होगा। आर्थिक स्तर में सुधार होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

इसे भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी

तुला – प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों की जीत होगी

खेल प्रेमियों की प्रतियोगिता में जीत होगी। छात्र शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी करें। अपने आइडिया को लेकर आगे बढ़ें, फायदा होगा। राजनीति में रुचि बढ़ने के योग हैं। आय के नए मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों के सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक – आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है

आर्थिक फैसले सोच समझकर लें, हानि उठानी पड़ सकती है। समझदारी से समस्या का सामना करें। व्यर्थ के तर्क-वितर्क से समय और धन की हानि हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु – पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है

पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने का योग है। आपकी कई इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने- फिरने से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। किसी खास अभियान में कामयाब हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर – पार्टनर से कलह की आशंका है

पार्टनर से कलह की आशंका है। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है। व्यवसाय में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक रहेगी। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

कुंभ – मित्रों से कीमती उपहार मिल सकते हैं

आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों से कीमती उपहार मिल सकते हैं। किसी संस्था द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। किसी मित्र के सहयोग से व्यावसायिक विस्तार संभव है। पारिवारिक माहौल में मस्ती रहेगी। पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

मीन – परिवार में अचानक किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है

परिवार में अचानक किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। पूरे दिन भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी। पार्टनर का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाओं को धीरे-धीरे गति मिलेगी। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

22 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसके लिए कैसा समाचार लाएगा आज का दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड