एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 22 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 20, 2019
जानिए  22 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – पढ़ाई की समस्या से होंगे परेशान

पढ़ाई में लगातार आ रही समस्याएं परेशान करेंगी। आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर व्यर्थ की बातों से दूर रहें। विरोधियों से सतर्क रहें। बच्चों के साथ समय बिताएं। लेन- देन में सावधानी बरतें।

वृषभ – सेहत बिगड़ सकती है

व्यावसायिक तनाव से दूर रहें। सेहत बिगड़ सकती है। ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेगा। चापलूसों से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन – पार्टनर के साथ संबंधों में गर्मजोशी रहेगी 

पार्टनर के साथ संबंधों में गर्मजोशी रहेगी। भाई के सहयोग से व्यवसाय में उन्नति होगी। कार्यस्थल में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क – छात्रों को मिलेगी परीक्षा में सफलता

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मार्केटिंग और सेल्स के लोग कुछ मुश्किल हालात से निपटने में कामयाब होंगे। मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें। बिगड़े काम बनेंगे।

सिंह – आर्थिक नुकसान हो सकता है

साझेदारी वाले कार्यों में आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। सेहत खराब हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

कन्या – मां की सेहत में होगा सुधार

मां की सेहत में सुधार होगा। दिनचर्या नियमित रखें। परिवार में खुशहाली होगी। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। अटका धन मिलने की उम्मीद है। नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

तुला – परिवार में कलह बढ़ सकती है

जायदाद संबंधी मामले में परिवार में कलह बढ़ सकती है। कड़वी बातों से लोग नाराज होंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सहज दिख रहे कार्यों को पूरा करने में परेशानी होगी। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक – पैरों या घुटने में दर्द से परेशान हो सकते हैं

आज पैरों या घुटने में दर्द से परेशान हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे। विवाद से दूर रहें।

धनु – धन संबंधित खुशखबरी मिल सकती है

कहीं से धन संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करने की संभावना है। व्यवसाय में आ रही परेशानियां दूर होंगी। खर्चों में कटौती के प्रयास सफल रहेंगे। विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर – दूर होगी पुराने रिश्तों की कड़वाहट

पुराने रिश्तों की कड़वाहट आज दूर होगी। नए प्रेम संबंध भी बनेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में कार्यकुशलता बनाए रखें। वाहन या जमीन खरीदने की योजना बन सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ -छात्रों का पढ़ाई से मन भटक सकता है

आज छात्रों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाद- विवाद से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। पार्टनर का सहयोग रहेगा। बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें।

मीन – आय के नए स्रोत बनेंगे

भाग्य ने आपका साथ देना शुरू कर दिया है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। पार्ट टाइम कारोबार का मौका भी मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। व्यावसायिक यात्रा का योग है। प्रेम संबंध में सुकून रहेगा।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड