एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 19 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 17, 2019
जानिए  19 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – प्रेमी से होगी मुलाकात

पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। नए प्रगाढ़ संबंध बनेंगे। जरूरी पारिवारिक दायित्व को पूरा करने में कामयाब होंगे। संतान से सुख का योग है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।

वृषभ – छात्रों की प्रतिभा निखरेगी

नई स्थितियों में छात्रों की प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। करियर में उन्नति, व्यवसाय में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय होंगे। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बनेगी। अचानक किसी की मदद करनी पड़ सकती है।

मिथुन – आज किसी को उधार न दें

आज किसी को उधार न दें, वापस नहीं मिलेगा। व्यावसायिक योजनाओं में पूंजी लगानी पड़ सकती है। मेहनत अधिक और लाभ कम होगा। लेन- देन में धोखा हो सकता है। जरूरी कामों में आलस्य का त्याग करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कर्क – ताजगी का अनुभव करेंगे

आज पूरे दिन आप ताजगी का अनुभव करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विरोधियों को मात देने में कामयाब होंगे। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह – प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है

प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। मित्रों का मनमौजी रवैया दुखी करेगा। दूसरों के चक्कर में निजी फैसला बदलना पड़ सकता है। संतान के प्रति जिम्मेदारियों को पूरा करें। कार्यस्थल पर अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है। यात्रा को टालें।

कन्या – सेहत बिगड़ सकती है

व्यावसायिक तनाव से दूर रहें। सेहत बिगड़ सकती है। ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेगा। चापलूसों से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

तुला – दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है

कला और सिने जगत से जुड़े लोगों को फायदा होगा। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय में फायदा होगा और नौकरी में आय बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा का योग है। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक – पारिवारिक संबंध बनेंगे मधुर

आज किसी मांगलिक कार्य के लिए उत्साहित रहेंगे। पुराने गिले- शिकवे भूलकर नई शुरुआत करें। पारिवारिक संबंधों को मधुर बनाएं। माता- पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद रहेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु – विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें

विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें, बनता काम बिगड़ सकता है। नौकरी में सहकर्मी से मतभेद की आशंका। आवेश में कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिगड़े हुए प्रेम संबंध सुधर जाएंगे। अचानक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।

मकर – महंगे उपहार या धन मिल सकता है

ससुराल से महंगे उपहार या धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा के लिए अनुकूल समय है। नई योजना कामयाब हो सकती है। सुख- सुविधा पर खर्च अधिक होगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति होगी। रचनात्मक कार्यों में लाभ होगा। बच्चे की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ – विद्यार्थियों को हो सकता है तनाव

विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी समस्याओं के कारण तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर अनुशासन के कारण तनाव बढ़ने की आशंका है। आय से अधिक व्यय होगा। पारिवारिक माहौल में मस्ती रहेगी। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मीन – घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है

परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। खान- पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। भावुकता में लिए निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। लेन- देन के मामले सुलझेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने का योग है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड