एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 15 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

Archana Chaturvedi  |  Jul 9, 2018
जानिए 15 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – दोबारा हो सकता है प्यार

आज के दिन सारे काम उस तरह नहीं होंगे, जैसे आप चाहते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। अपनी इच्छाओं को थोड़ा छिपाएं और आप जल्द ही देखेंगे कि आप उन्हें और तेजी से आगे बढ़ाने में कामयाब हो रहे हैं।

वृषभ – मनचाहे अवसर कर रहे हैं इंतजार

जॉब के नजरिए से आज का दिन आपका है। मनचाहे अवसर मिलने के पूरे-पूरे चांस हैं। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें अगर आप कोई प्लान या आइडिएशन करते हैं तो जरूरत आने पर ही इसका खुलासा करें। पहले से लोगों को बताने से आपका काम बिगड़ सकता है।

मिथुन – प्यार में परिवार को न करें अनदेखा

पार्टनर से बेकार की बहस की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। किसी की प्राइवेसी में दखलअंदाजी सही नहीं है। रिश्तों की अहमियत को समझें। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। खुद को भी समय दें।

कर्क – अपनी सेहत को लेकर रहेंगे परेशा

आज पेट दर्द, खांसी, जुकाम या सिरदर्द जैसी छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। कलाई या उंगली में दर्द भी महसूस कर सकते हैं ǀ इससे आपका काम कुछ धीमा पड़ जाएगा, लेकिन निराश न हों, ये सब तो चलता ही रहता है। लापरवाही न बरतें, आराम करें।

सिंह – आज करनी पड़ सकती है ज्यादा मेहनत

आज आपको बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे खर्च बढ़ सकता है। लेकिन इसका फायदा आपको बाद में पता चलेगा। यह ऐसा समय होगा जब आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। सब कुछ भाग्य पर ना छोड़ें।

कन्या – पार्टनर से मिलेगी हिम्मत

कुछ काम मन मार कर करने होंगे और आप करेंगे भी। पार्टनर से हिम्मत मिलेगी। पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट भी आज आप खरीद सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन में चल रही बातें किसी से शेयर नहीं करेंगे तो ही आप आगे बढ़ेंगे।

तुला – जैसा सोचा है वैसा ही निकलेगा नतीजा

आज आप जो काम करने की सोच रहे हैं वो कर लेंगे तो सफलता मिलेगी। आपके करियर में विकास का रास्ता खुलेगा। आपकी परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं। लेकिन ये सब चीजें आपकी मेहनत से ही पूरी होगी। इसीलिए खाली मत बैंठे।

वृश्चिक – खुद की जरूरतों पर भी दें ध्यान

कब तक दूसरों के बारे में सोचेंगे। आपको अपनी जरूरतों पर भी ध्यान देना चाहिए। यह समय खुद को संवारने के लिए बिलकुल सही है। अपनी केयर कर खुद को जितना अट्रेक्टिव बना सकते हैं, बनाएं।

धनु – आप जो सोच रहे हैं वो गलत है

परिवार के झगड़ों का बुरा असर घर की शांति और सेहत पर हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना बिजनेस संभाल सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। आपका ईगो आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

मकर – गलत इंप्रेशन पड़ सकता है

पार्टनर के साथ अपने रिलेशन सुधारने की कोशिश करें। इससे आपका प्यार और भी गहरा होगा। किसी नए शख्स से मिलते समय आप खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखें। गलत इंप्रेशन पड़ सकता है। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

कुंभ – खुशियां कर रही हैं आपका इंतजार

आज आपको एक नहीं, बल्कि कई मौके मिलने वाले हैं। आपको ये भी पता लगेगा कि आप अब तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे, उसे अपना प्रोफेशन भी बना सकते हैं और इसके माध्यम से अच्छे पैसे भी कमाए जा सकते हैं। खुशियां बांहें फैलाए आपका इंतजार कर रही हैं।

मीन – खुद को कमजोर महसूस करेंगे

आप जिस माहौल का सामना कर रहे हैं, उसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके साथ सब ठीक ही होगा। भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें –

1. राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर
2. राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी
3. हाथों की रेखा से जानिए कैसी होगी आपकी मैरिड लाइफ

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड