एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 14 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 13, 2019
जानिए  14 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – धन लाभ होने की संभावना है

आज भाग्योदय का दिन है। पार्टनर के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। व्यवसाय में राजनीति का फायदा मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृषभ – शारीरिक कमजोरी और थकान रहेगी

कामकाज को लेकर दौड़- धूप बनी रहेगी। शारीरिक रूप से कमजोरी और थकान रहेगी। अपनी बात समझाने के लिए सही वक्त का इंतजार करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

मिथुन – पार्टनर के साथ संबंधों में गर्मजोशी रहेगी

पार्टनर के साथ संबंधों में गर्मजोशी रहेगी। भाई के सहयोग से व्यवसाय में उन्नति होगी। कार्यस्थल में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क – व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकता है

करियर संबंधी फैसला सही समय पर लें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकता है। मेहनत अधिक होगी, मुनाफा कम होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। मित्रों के सहयोग से आय के नये स्रोत बनेंगे।

सिंह – लाभ और उन्नति के हैं आसार

आज चारों तरफ से उन्नति और लाभ के ही आसार हैं। शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्रों में प्रगति के मार्ग खुलेंगे। नये प्रेम संबंध के लिए है बेहतर अवसर। सेहत ठीक रहेगी और कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। पार्टनर से मिलेगा पूरा सहयोग।

कन्या – व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकते हैं

कार्यस्थल पर काम में देरी से अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है। विवाद से दूर रहें। व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकते हैं। मेहनत का पूरा लाभ न मिलने से निराशा होगी। आवागमन में सावधानी रखें। माता- पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला – मन उदास और परेशान रहेगा

आज मन उदास और परेशान रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट रहेगी। कार्यस्थल पर काम करने में परेशानी होगी। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होंगी। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेगा।

वृश्चिक – जिंदगी में सुकून और शांति रहेगी

आपकी लव लाइफ में सुकून और शांति रहेगी। प्रियजन से उपहार पाकर खुशी होगी। परिजनों के सहयोग से कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का योग है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

धनु – उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी

उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। किसी की मदद से अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में सुख- समृद्धि का योग है। पारिवारिक मित्रों के साथ घूमने बन सकता है कार्यक्रम। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ेगी।

मकर – आर्थिक नुकसान हो सकता है

साझेदारी वाले कार्यों में आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। कार्यस्थल पर परेशानियां हो सकती हैं। खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। सेहत खराब हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

कुंभ – घुटनों के दर्द से मिलेगा छुटकारा

घुटनों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। अपनी दिनचर्या नियमित करें और खान- पान का विशेष ख्याल रखें। कार्यस्थल पर आने वाली परेशानियां दूर होंगी। व्यावसायिक यात्रा पर जाने का योग है। यात्रा फायदेमंद रहेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मीन – परिवार में वाद- विवाद की आशंका है

परिवार में किसी अहम मुद्दे पर वाद- विवाद की आशंका है। मन अशांत रहेगा। वैचारिक मतभेद बढ़ने से कार्यस्थल पर परेशानी होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्च बढ़ेंगे। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की! शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ये भी पढ़ें – 

1. आपकी राशि बताती है कि सेक्स के बारे में क्या ख्याल रखती हैं आप
2. इस अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, वो अपने पार्टनर से करते हैं कुछ ज्यादा ही प्यार
3. अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड