एस्ट्रो वर्ल्ड

14 जनवरी, 2019 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

Rama Shukla  |  Jan 11, 2019
14 जनवरी, 2019 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

 

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – संबंध बिगड़ने की आशंका

आज रिश्तेदारी में लेन-देन न करें। संबंध खराब होने की आशंका है। पारिवारिक समस्याओं से परेशान होंगे। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, लेकिन यात्रा के दौरान सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में उन्नति धीरे-धीरे होगी। गुस्से पर रखें कंट्रोल। विरोधियों से सावधान रहें। सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ – पर्याप्त धन मिलने की संभावना है

कई दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त धन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई योजना बना सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – शादी के बंधन में बंधे दीपका- रणवीर, जानिए कुंडली के अनुसार कैसे रहेगी इनकी मैरिड लाइफ

मिथुन – गैस की समस्या परेशान करेगी

आज शरीर के आंतरिक विकारों जैसे गैस जैसी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या नियमित करें। खान-पान का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में भी मुश्किलें आ सकती हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। संतान के दायित्व को पूरा करने में कामयाब होंगे।

कर्क – प्रिय व्यक्ति से होगी मुलाकात

आज किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। युवाओं के लिए विवाह की दिशा में कोई बड़ा काम संपन्न हो सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पिता से मतभेद दूर होंगे। पार्टनर से आत्मीयता बढ़ेगी।

सिंह – शैक्षिक कार्यों में रुकावट आ सकती है।

आज दिन भर व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। आज धन संबंधी काम टालें। शैक्षिक कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन का योग है। पार्टनर की सेहत पर ध्यान दें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपके धैर्य में कमी आएगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा।

कन्या – व्यवसाय में होगी वृद्धि

व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। लाभ के मौके मिलेंगे। आर्थिक मामले में पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सेहत गड़बड़ हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

तुला – व्यवसाय में आर्थिक घाटा हो सकता है।

आपके आलस्य और टाल-मटोल की आदत से कोई काम बिगड़ सकता है। व्यवसाय में आर्थिक नुकसान हो सकता है। भावनाओं को वश में रखें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृश्चिक – पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी

भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र से मन के रहस्य शेयर कर सकते हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मिलेगी कोई उपलब्धि। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सेहत रहेगी ठीक।

धनु – आंखों संबंधी समस्या होने की आशंका

आज अधिक भाग-दौड़ और आंखों से संबंधित समस्या होने की आशंका है। तनावग्रस्त रहेंगे। वादविवाद से दूर रहें। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ व्यावसायिक यात्रा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

मकर – युवाओं को करियर में नये विकल्प मिल सकते हैं

छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। युवाओं को करियर में नये विकल्प मिल सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार की संभावना है। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। कानूनी मामले सुलझेंगे। पार्टनर से संबंध रहेंगे मधुर। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ – आर्थिक घाटा होने की आशंका

आज आयात-निर्यात के व्यापार से जुड़े लोग परेशान हो सकते हैं। आर्थिक घाटा होने की आशंका। आय-व्यय में रहेगा संतुलन। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक विवाद के समाधान से राहत मिलेगी। सेहत खराब हो सकती है। पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे।

मीन – माता की सेहत में सुधार होगा

माता की सेहत में सुधार होगा। बिगड़े हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधियों से दूर रहें। मन की बात अपनों से कहने से रिश्ते मजबूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में होगी वृद्धि।

13 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड