एस्ट्रो वर्ल्ड

13 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

Rama Shukla  |  Jan 11, 2019
13 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – आर्थिक लाभ होने का योग

व्यावसायिक अनुबंध पूरे होने की संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता- पिता का मिलेगा सहयोग। पार्टनर से संबंध मजबूत बनेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाद-विवाद से बचें।

वृषभ – सेहत खराब हो सकती है

आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। शारीरिक थकान और स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिगड़ा हुआ कार्य ठीक हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी की सौम्यता आपको सामाजिक सम्मान दिलाएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी

मिथुन – पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है

आज चारों ओर वातावरण सुखद रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है। परिवार में सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। संतान के संबंध में भी सुखद समाचार मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कर्क – रोजगार के लिए रहेगी भाग-दौड़

आज दिन भर रोजगार के लिए भाग-दौड़ बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की आशंका है। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। किसी कानूनी विवाद में जीत मिलेगी। पार्टनर के साथ सुकून और रोमांस रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा का ख्याल रखें। मित्रों के साथ यात्रा सुखद और फलदायक रहेगी।

सिंह – उधार धन वापस मिलने की संभावना

आज उधार धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। मित्रों से होगी मुलाकात। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सेहत रहेगी ठीक। वाद-विवाद से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कन्या – व्यवसायिक अनुबंध रद्द होने की आशंका

कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से नाराजगी हो सकती है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। व्यवसाय में अनुबंध रद्द होने की आशंका। आर्थिक संकट से परेशान हो सकते हैं। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पार्टनर का मिलेगा सहयोग। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।

तुला – खास व्यक्ति से होगी मुलाकात

आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। खास व्यक्ति से होगी मुलाकात। नए संबंध भी बन सकते हैं। संतान के दायित्व को पूरा करने में कामयाब होंगे। नौकरी में प्रगति हो सकती है। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थितियां मजबूत होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार

वृश्चिक – अपच की शिकायत हो सकती है

आज अपच की शिकायत हो सकती है। खान-पान में लापरवाही न करें। माता की सेहत के लिए भी परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे उन्नति होगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जमीन खरीदने का विचार बन सकता है। कहीं से सुखद समाचार मिल सकता है।

धनु – छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

छात्रों को प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। राजनैतिक क्षेत्र में प्रयास विफल हो सकते हैं। व्यवसाय में नए अनुबंधों से पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में चिंता बढ़ सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। माता-पिता का मिलेगा सहयोग।

मकर – किसी से धन का लेन-देन न करें

आज किसी से धन का लेन-देन न करें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर के साथ कई दिनों से चला रहा तनाव दूर होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा का योग है।

कुंभ – मधुमेह में सुधार आ सकता है

मधुमेह जैसी बीमारियों में सुधार आ सकता है। खाने-पीने पर रखें नियंत्रण। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे उन्नति होगी, काम और बढ़ेगा। वाद-विवाद में न पड़े। प्रेम संबंध में अधिक ध्यान की जरूरत है। पार्टनर का साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन – पड़ोसी से मिल सकता है तनाव

पारिवारिक समस्या से परेशान रहेंगे। पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।

12 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसकी सेहत के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड