एस्ट्रो वर्ल्ड

13 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

Rama Shukla  |  Dec 3, 2018
13 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – प्रेमी से होगी मुलाकात

आज दिल और दिमाग में छाए प्रेमी से होगी मुलाकात। नये संबंधों की हो सकती है शुरूआत। निजी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। भावनात्मक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। व्यवसाय में होगी वृद्धि। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। नौकरी में मिल सकता है मान-सम्मान।

वृषभ – सेहत रह सकती है गड़बड़

शरीर में दर्द रहेगा। सेहत संबंधी छोटी-मोटी परेशानी सता सकती है। खान-पान का रखें ख्याल। नौकरी में मनचाहा परिणाम नहीं मिलने से चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद। किसी भी काम के पूरा होने में थोड़ा और वक्त लग सकता है।

मिथुन – नौकरी में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां

आपकी योग्यता और कुशलता से नौकरी में बढ़ेगी जिम्मेदारियां। बिजनेस योजनाएं सफल होंगी और कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी संबंधित चिंता कम होंगी और काम में मन लगेगा। पढ़ाई में आ रही रुकावट दूर होंगी। कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी।

कर्क – प्रॉपर्टी का बढ़ सकता है विवाद

आज आप दिन भर तनाव में रहेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट के कैंसिल होने की खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर भाईयों से विवाद बढ़ सकता है। बिजनेस में नये संबंध सोच-समझकर बनाएं। महत्वपूर्ण कार्य होंगे पूरे। शाम का समय परिवार के साथ बिताएं।

सिंह – मन रहेगा उत्साहित

बीमारी की ओ र से राहत मिलने से मन उत्साहित रहेगा। अपनी दिनचर्या नियमित करें। नये प्रेम की हो सकती है शुरूआत। आपको मेहनत का फल मिल सकता है। पार्टनर के साथ मनमुटाव की आशंका है। घर में आ सकते हैं मेहमान। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी।

कन्या – नहीं मिलेगा परिवार का सहयोग

आवश्यकता होने पर परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ सकता है। कोई अनचाही ईमेल या चिट्ठी मिल सकती है। बिजनेस में आ सकती हैं कुछ परेशानियां।

तुला – मिल सकती है सफलता

आज पैसे के मामले में मिल सकती है कोर्ट में सफलता। बिजनेस के लिए की गई कोशिश रंग लाएगी। छात्राओं के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में रुके काम होंगे पूरे। मिलेगा मान-सम्मान। पारिवारिक मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। खरीद सकते हैं नया वाहन।

वृश्चिक – सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें

आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधान रहें। लापरवाही न बरतें। विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से मिल सकते हैं महंगे गिफ्ट। किसी मकसद में करीबी लोगों का मिल सकता है सहयोग। पार्टनर की भावनाओं को समझें।

धनु – भाई से मिलेगा सहयोग

भाई से बिजनेस में मिलेगा सहयोग। पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मित्रों के सहयोग से बिना धन खर्च किये बनेंगे कई काम। छोटी-मोटी बीमारी संभव है। बिजनेस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा लाभ।

मकर – शिक्षा संबंधी रहेंगी परेशानियां

विद्यार्थियों के लिए आज शिक्षा संबंधी परेशानियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचें। आपकी जरा भी लापरवाही हानिकारक हो सकती है। बिजनेस में होगी वृद्धि। पार्टनरशिप में काम सोच-समझ कर शुरू करें। परिवार के साथ समय बिताएं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ – प्रॉपर्टी संबंधित करेंगे काम

आज दिन भर प्रॉपर्टी से संबंधित काम करने का सुनहरा मौका है। बिजनेस के मामले में मिलेंगे नये मौके। कहीं से मिल सकता है रुका हुआ पैसा। अचानक कोई जरूरी काम बन सकता है। पार्टनर के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा। खरीद सकते हैं नया वाहन।सेहत का रखें ख्याल।

मीन – छात्रों को हो सकता है तनाव

आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी। शिक्षा संबंधी समस्या तनाव का कारण बन सकती है। गुस्से पर रखें कंट्रोल। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास में कमी रहेगी। सेहत संबंधी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें –

1. 12 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसको मिलेंगी खुशियां तो किसे मिलेंगे गम के पहाड़

2. राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

3. जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

4. राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड