एंटरटेनमेंट

बिग बॉस ने बना दी रियल लाइफ में इन सेलेब्स की जोड़ी, किसी ने कर ली शादी तो कर रहा है डेट

Archana Chaturvedi  |  Feb 11, 2021
Couples made in Bigg Boss House, Bigg Boss House Couples Celebrity list, Bigg Boss love Couples

टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस लड़ाई-झगड़ा, ड्रामा के साथ-साथ रोमांस के लिए भी फेमस है। बिग बॉस के हर सीजन में कोई न कोई एक-दूसरे के करीब जरूर आ जाता है और यहां दिल जरूर मिल जाते हैं। आपने रब ने बना दी जोड़ी के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन बिग बॉस ने भी काफी सेलेब्स की रियल लाइफ में जोड़ी (Couples made in Bigg Boss) बना दी हैं। हालांकि बिग बॉस के कंटेस्टेंट की तो इस शो से बाहर निकलते ही जोड़ी टूट गई लेकिन इमनें से कई जोड़ियां ऐसी भी बनीं, जिनमें से कुछ ने शादी कर ली और कुछ शादी करने की तैयारी में हैं।

बिग बॉस के घर में बनी इन सेलेब्स की जोड़ी Couples made in Bigg Boss House Celebrity list in Hindi

तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से सेलेब्स हैं इस लिस्ट में शामिल, जिनकी जोड़ी बिग बॉस में बनीं और आज वो एक-दूसरे के साथ है। कुछ ने शादी कर ली और कुछ अभी तक रिलेशनशिप में हैं –

https://hindi.popxo.com/article/these-words-you-should-never-ever-say-to-your-partner-in-hindi

बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा

बिग बॉस सीजन 11 में बंदगी और पुनीश के लव अफेयर ने इस को काफी कंट्रोवर्शियल बना दिया था। कई बार इस जोड़ी ने कैमरा के आगे एक-दूसरे को किस किया और कई बार एक साथ कोजी होते हुए भी दिखे। इस कारण काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि बदंगी और पुनीश ने अभी तक शादी तो नहीं की है लेकिन आज भी वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बिग बॉस सीजन 9 में मिले थे। हालांकि इस शो में दोनों की दोस्ती ही थी, लेकिन प्रिंस ने कबूल कर लिया था कि वो युविका को बेहद पसंद करते हैं। बीच-बीच में वो फ्लर्ट करते भी दिखते थे। यहां तक कि उन्होंने युविका को प्रपोज भी किया था। लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि प्रिंस और युविका का रिश्ता इतना गहरा हो जायेगा। दोनों ने ही शो से निकलते ही एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2018 में शादी कर ली। 

https://hindi.popxo.com/article/secrets-of-bigg-boss-house-in-hindi

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना बिग बॉस के सीजन 13 में मिले। हिमांशी को देखते ही आसिम उनके दीवाने हो गये। आसिम ने बिना समय बर्बाद किये ही हिमांशी को शो में ही प्रपोज कर दिया, जबिक उन्हें ये बात पता थी कि हिमांशी की सगाई हो चुकी है और उनकी जल्दी ही किसी से शादी होने वाली है। हिमांशी ने भी शो से बाहर निकलते ही अपनी सगाई तोड़दी और आसिम के प्यार को अपना लिया। आज भी दोनों रिलेशनशिप में हैं और साथ में कई म्यूजिक वीडियो में काम भी कर रहे हैं।

कीथ स्क्वेरिया और रोशेल रॉव

बिग बॉस सीजन 9 के कंटेस्टेंट के तौर पर घर में आये कीथ स्क्वेरिया और रोशेल रॉव एक-दूसरे को पसंद तो पहले से करते थे। लेकिन इस शो के जरिए उनका प्यार और रिश्ता दोनों ही पक्का होता चला गया। दोनों की जोड़ी बिग बॉस के शो में काफी पसंद की गई। दोनों ने बिग बॉस खत्म होने के कुछ टाइम बाद ही शादी कर ली।

https://hindi.popxo.com/article/valentines-week-2021-in-hindi

किश्वर मर्चेंट और सुयश

किश्वर मर्चेंट और सुयश का रिलेशनशिप हालांकि बिग बॉस में आने से पहले भी था। लेकिन दोनों ने अपने प्यार को इसी शो के जरिए पब्लिक किया था। बिग बॉस सीजन 9 में किश्वर मर्चेंट और सुयश की खट्टी-मिट्टी जोड़ी सभी को काफी पसंद आई थी। दोनों ने ही बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही शादी भी कर ली।

एजाज खान और पवित्रा पुनिया

बिग बॉस सीजन 14 की सबसे पॉपुलर जोड़ी में अब एजाज खान और पवित्रा पुनिया का नाम भी जुड़ चुका है। कभी प्यार और कभी तकरार वाली ये जोड़ी बिग बॉस के घर में ही बनीं और इसे आडियंस ने खूब पसंद भी किया। एजाज ने पवित्रा के बिग बॉस शो से बाहर निकलते ही उनके लिए अपने प्यार का एहसास किया और जब वह एजाज़ से मिलने घर आईं तो दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को सभी के सामने कबूल भी किया। हमें पता चला है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

https://hindi.popxo.com/article/pavitra-punia-eijaz-khan-love-chemistry-out-of-bigg-boss-house-in-hindi-940665

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट