DIY फैशन

अपनी स्किन टोन के अनुसार जानिए किस रंग के कपड़े करेंगे आप पर ज्यादा सूट

Archana Chaturvedi  |  Apr 20, 2020
अपनी स्किन टोन के अनुसार जानिए किस रंग के कपड़े करेंगे आप पर ज्यादा सूट

हर किसी का स्किन टोन या टाइप अलग होता है जिसे ध्यान में रखकर ही आउटफिट्स और उसके कलर यानि कि रंग का चुनाव किया जाता है। जैसे हर व्यक्ति की अपनी अलग अहमियत, अपनी अलग खासियत होती है, उसी तरह से हर व्यक्ति की अपनी अलग अलग स्किन टोन होती है। खासतौर पर हमारे देश में तो कई तरह की स्किन टोन पाई जाती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप अपने स्किन टोन को ध्यान में रखकर अपने कपड़ों के रंगों का चुनाव करते हैं तो आप और भी ज्यादा गॉर्जियस और स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।

स्कीन टोन के अनुसार करें कपड़ों के रंगों का चुनाव – Choose Dress Colour According to Skin Tone Tips In Hindi

रंगों को लेकर हमारे समाज में लोगों की अलग-अलग राय और पूर्वाग्रह है। लेकिन ये बात जान लीजिए कि जो आपका नैचुरल रंग है वो ही आप के लिए सबसे बेहतर है। कहने का मतलब है कि अपनी स्किन टोन को लेकर किसी भी तरह की हीन भावना और पूर्वाग्रह कभी भी मत पालिए। सिर्फ आपको ये देखना है जो रंग आप कपड़ों का चुन रह हैं वो आपके ऊपर सूट करेगा या नहीं। अक्सर लोग इस बात से कंफ्यूज रहते हैं कि उनके ऊपर किस रंग के कपड़े  जंचेंगे और किस रंग के नहीं। लेकिन परेशान होने कि जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको अपने स्किन टोन के हिसाब से कैसे कपड़े पहनने चाहिए –

गोरा या फेयर स्किन टोन – Best Dress Colour for Fair Skin Tone

जिन लोगों का रंग साफ होता है उनकी फेयर स्किन टोन कहलाती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इनका रंग साफ होता है तो इन्हें हर रंग सूट करेगा। ये रंग यूनिवर्सल स्किन शेड है। 

इस रंगत वाली त्वचा के लोगों पर बैंगनी रंग सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। इस रंग के कपड़ों में ये काफी आकर्षक दिखते हैं।

इस स्किन टोन पर अर्थ कलर्स शेड्स भी खूब अच्छे लगते हैं। रॉयल में आप ना केवल एलिगेंट दिखेंगी, बल्क‍ि आपको सेलिब्रिटी लुक भी मिलेगा। इन्हें आप मिलिट्री कलर भी कह सकते हैं।

वहीं रॉयल ब्लू कलर इनपर बेहद सूट करता है। ये रंग न केवल आपको एलिगेंट दिखाता है, बल्क‍ि आपको सेलिब्रिटी लुक भी मिलेगा।

नियॉन कलर जल्दी कोई नहीं पहनता है। लेकिन फेयर स्किन टोन के लिए ये एक तरह से कॉप्लिमेंट हैं कि वो इस कलर को बहुत आसानी से कैरी कर सकते हैं। बॉलीवुड सितारों में भी इन दिनों नियॉन कलर का क्रेज छाया हुआ है। 
टिप्स – इस स्किन टोन के लोगों को चाहिए कि वो काले और सफेद रंग से थोड़ा परहेज करें। साथ ही गोल्डन कलर का आउटफिट कैरी करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। वहीं उन पर नीला, हरा, गुलाबी, बैंगनी, ग्रे, सिल्वर जैसे कलर ज्यादा अच्छे लगते हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/latest-punjabi-suit-designs-in-hindi

गेहुंआ या येलो स्किन टोन – Best Dress Colour for Wheatish Skin Tone

गेहुंआ रंग आमतौर पर इंडियन गर्ल्स का कॉमन स्किन टोन माना गया है। ऐसे स्किन टोन पर हर तरह के रंग सूट नहीं करते हैं। इसीलिए इन्हें रंगों के चुनाव को लेकर थोड़ा सावधान होना पड़ता है। कहना का मतलब है कि रंग इस स्किन टोन के लिए सीमित होते हैं।

येलो स्किन टोन पर पीला रंग खूब फबता है। अक्‍सर लोगों को पीला रंग जल्दी पसंद नहीं आता है, लेकिन ये रंग इंडियन टोन गर्ल के लिए एकदम बेस्ट है। अगर आप मस्‍टर्ड कलर का भी चुनाव करते हैं तो बेशक कीजिए। ये रंग आपकी पर्सनैलिटी को निराश नहीं करेगा। 

वहीं सी ग्रीन या फिर हरे रंग के हल्के और मिक्स मैच शेड्स इस स्किन टोन पर बेहद खिलते हैं। अपनी त्वचा को चमकाने के लिए हरा विकल्प भी बेहतरीन है।

लाल एक सदाबहार रंग है। यह हर तरह की स्किन टोन को काफी सूट करता है। यही कमाल है कि हमारे देश की दुल्हनें लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

गेहुंआ या हल्के सांवले रंग के स्किन टोन पर नीला रंग कमाल का लगता है। जी हां, डेनिम से लेकर पेस्टल ब्लू तक आपको कपड़े के कलर के अनेक विकल्प मिल जाएंगे। कोबैल्ट ब्लू भी आपके लुक को शानदार बना सकता है।
टिप्स – इस कॉम्प्लेक्शन के साथ कुछ कलर्स के कपड़े पहनना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसीलिए कुछ रंगों के शेड्स से दूर ही रहें जैसे – सफेद, पेस्टल कलर शेड्स, चमकीले कलर। वहीं आप पर ब्राउन, टैन, हरा, ऑरेंज, पीला, ग्रे, नेवी ब्लू, ब्लैक जैसे रंग सूट करेंगे। 
https://hindi.popxo.com/article/how-to-wear-perfect-saree-tips-in-hindi

सांवला या डार्क स्किन टोन – Best Dress Colour for Dark Skin Tone

जिन लोगों का रंग सांवला है या फिर उससे भी थोड़ा ज्यादा डार्क तो उनके पास भी बहुत से कलर ऑप्शंस हैं। इसीलिए बस ज्यादा ब्राइट और ज्यादा लाइट रंगों को छोड़कर बाकि आप सभी रंग ट्राई कर सकते हैं। 

इस स्किन टोन वाले लोगों पर मरून या वाइन रंग खूब फबता है। ये आपके शरीर की रंगत के हिसाब से ये बिल्‍कुल ठीक रंग है। आप इसे किसी भी ओकेजन पर बेहिचक पहन सकते हैं।

वहीं खाकी या येलो ब्राउन रंग इनकी रंगत में चार-चांद लगा देता है। गर्मियों में कूल और सर्दियों में ये रंग ब्राइटनेस का काम करता है।

वैसे सांवले रंग के स्किन टोन वाली गर्ल्स को पिंक कलर जरूर ट्राई करना चाहिए। पिंक कलर लड़कियों को हमेशा से ही काफी पसंद आया है और इसका काफी क्रेज भी है। यकीनन किसी भी लाइट स्कीन टोन महिला पर ये रंग खूब जंचेगा।

शाइनी पर्पल एक आकर्षक रंग होता है। यह दबे हुए रंग पर भी खूब जंचता है। इस रंग के कपड़े चुनना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके साथ हल्का लाल रंग भी शामिल कर लें तो कपड़े कहर ढा देंगे।
टिप्स –  बस सांवले या डार्क स्किन टोन के लोग इस बात का ध्यान रखें कि वो ज्यादा ब्राइट रंग का चुनाव न करें। इसके अलावा बहुत हल्के रंग जैसे, लाइट येलो, बेबी पिंक और ऑरेज रंग को अवॉइड करें। वहीं आपके लिए डार्क पर्पल, ग्रे, लाल, हल्का नीला, ऑफ व्हाइट और पिंक कलर के कपड़े सूट करेंगे।
https://hindi.popxo.com/article/how-to-make-hair-removal-wax-at-home-in-hindi

Read More From DIY फैशन