Festival

Ramanavami 2022 – रामनवमी पर भगवान राम के इन मंत्रों का करें जाप

Megha Sharma  |  Apr 18, 2021
Ramanavami 2022 – रामनवमी पर भगवान राम के इन मंत्रों का करें जाप
रामनवमी (Ramnavmi) का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री राम, भगवान विष्णु के सातवें अवतार थे। रामनवमी का त्योहार हिंदुओं त्योहारों के इतिहास में सबसे पुराना माना जाता है। रामनवमी के बारे में कालिका पुराण में बताया गया है और इसके जश्न के बारे में भी पुराण में सबूत मिले हैं। 
उन दिनों जाति व्यवस्था काफी प्रचलित थी और निचली जाती के लोगों को सभी त्योहार मनाने का अधिकार नहीं था। रामनवमी का त्योहार ऐसा, त्योहार था, जिसे शूद्रों को मनाने की अनुमति थी। यह रामनवमी (Ramnavmi 2021) की लोकप्रियता और पहुंच का प्रतीक है। इस वजह से रामनवमी (ram navami ki hardik shubhkamnaye) वास्तव में जनता का त्योहार है। 

रामनवमी का यह त्योहार इस साल 21 अप्रैल को मनाया जा रहा है। मुख्य रूप से रामनवमी का त्योहार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है। इस साल रामनवमी की नवमी तिथि प्रारम्भ – 21 अप्रैल 2021 को सुबह 12.43 से लेकर नवमी तिथि समाप्त- 22 अप्रैल 2021 को सुबह 12.35 बजे है। 
रामनवमी के इस मौके पर हम आपके लिए भगवान श्रीराम के कुछ मंत्र लेकर आए हैं, जिनका जाप आपको रामनवमी के दिन करना चाहिए। 

इन मंत्रों का करें जाप

राम नाम 
भगवान श्री राम का नाम बेहद ही पवित्र माना जाता है। कहा, जाता है कि महर्षि वाल्मीकि एक समय में बहुत ही विख्यात डाकू थे और उन्हें अंगुलिमाल के नाम से जाना जाता था। उन्होंने इतने अधिक पाप किए थे कि जब नारद मुनि ने उन्हें भगवान राम का नाम लेना सिखाया तो वह इसको सही तरीके से बोल भी नहीं पाते थे।
लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और ऋषि नारद ने उन्हें रा और मा दौहराने के लिए कहा। इस तरह से इन दो शब्दों की शक्ति से अंगुलिमाल अपने सभी पापों से मुक्त हो गए और पवित्रता से भर गए। इसके बाद वह महर्षि वाल्मीकि बन गए और उन्होंने महाकाव्य रामायण भी लिखा। 
राम गायत्री मंत्र
ओम दशरथाय विद्महे | सीता वल्लभाय धीमहे | तन्नो राम प्रचोदयात् | 
श्रीराम मंत्र
नीलांबुज श्यामलकोमलंग सीता समरोपितवम्बगम | पानो महाशिकाचारोचोपम | नामे रामम् रघुवंशनाथम् |

 

कारया सिद्धी मंत्र
ओम राम ओम राम ओम राम | हरेम राम हरेम राम | श्रीराम राम श्रीराम राम | रामाय नमः राम रामाय नमः |
समृद्धि के लिए राम मंत्र
श्री राम जय राम जय जय राम | श्री रामचन्द्राय नमः | राम रामेति रमे रामे मनोरमे | सहस्र नाम ततुन्यं राम नाम वरानने |
दीर्घ आयु के लिए मंत्र
नाम पहारू दिवास निसि ध्यान तुम कपाट |
गरीबी से बचने के लिए प्रार्थना
एतिथि पूज्य प्रियतम पुरारी की | कामद धन दारिद दवारी के |
धन प्राप्ति की प्रार्थना
जिमि सरिता सागर महुँ जाही | जयादपि ताहि कहमना नहीं | तइमी सुख सम्पति बानी बोलै |
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Festival