पैरेंटिंग

बच्चों में अंगूठा चूसने के पीछे आखिर क्या है वजह, जानें कैसे छुड़ाएं ये आदत

Mona Narang  |  May 18, 2022
बच्चों में अंगूठा चूसने की आदत

जब बच्चा पैदा होता है, तो अपने साथ कुछ आदतें लेकर आता है। इनमें से एक है अँगूठा पीना। आपने अक्सर बच्चों को अँगूठा पीते या चूसते देखा होगा। यह आदत बच्चों में नेचुरल रूप से आती है। कुछ बच्चों में अंगूठा चूसने की वजह भूख का संकेत माना जाता है, तो कुछ बच्चे आराम महसूस करने के लिए इसे पीते हैं। आज हम बच्चों की इसी आदत के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देंगे। लेख में जानें बच्चों में अंगूठा पीने के कारण और इसे दूर करने के उपाय।

क्या बच्चों में अंगूठा चूसने की आदत नॉर्मल है? (Thumb Sucking, Good or Bad for Baby in Hindi)

जब बच्चा छोटा होता है, तो उनमें अंगूठे को चूसने की आदत बेहद नॉर्मल और हेल्दी मानी जाती है। आमतौर पर दो से चार साल की उम्र में बच्चे अंगूठा पीना छोड़ देते हैं। हालांकि, कुछ बच्चों में अंगूठा चूसने की वजह से दांत और जबड़े पर बुरा असर पड़ सकता है । 

इसलिए, जितनी जल्दी बच्चे इस आदत को छोड़ देते हैं उनके दांत और मसूड़ों की बनावट में किसी तरह की रुकावट उत्पन्न नहीं होती है। बच्चे के जब पक्के दांत आने का समय हो और तब भी बच्चा अंगूठा पीता है तो इससे दांतों के टेढ़े आने की संभावना अधिक होती है। इसलिए बच्चे को अगर अंगूठा पीने की आदत है तो माता-पिता को समय पर उनकी इस आदत को कंट्रोल करना होगा। 

बच्चों में अंगूठा पीने की आदत क्यों होती है? (Why do Children Suck their Thumb in Hindi)

हर बच्चे में अंगूठा चूसने की आदत के पीछे कारण अलग-अलग हो सकते हैं। नीचे इसी से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे हैं।

बच्चों में अंगूठा चूसने का आदत

बच्चों में अंगूठा चूसने के नुकसान (Problems Caused by Thumb Sucking in Kids in Hindi)

जैसा कि लेख में आपने ऊपर जाना कि बच्चों में अंगूठा चूसना नॉर्मल है। लेकिन वक्त रहते इसे न रोका जाए तो इसके कुछ दुष्परिणाम हो सकते हैं। नीचे इसी से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।

बच्चों में अंगूठा चूसने की आदत को दूर करने के उपाय

यदि आपका बच्चा अंगूठा पीता है, तो निम्नलिखित उपाय के जरिए आप उसकी इस आदत को छुड़ा सकते हैं:

शावर के बाद बेबी

इस लेख को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि छोटे बच्चों में अंगूठा चूसना चिंता का विषय नहीं है। बशर्ते उनकी इस आदत पर समय से कंट्रोल कर लिया जाए तो। इसलिए, आपका बच्चा भी अंगूठा पीता है, तो ध्यान रखें उसके पक्के दांत आने से पहले उसकी ये आदत दूर हो जाए। अगर लेख में दिए गए उपायों को आजमाने के बाद भी बच्चे की यह आदत दूर नहीं हो रही है, तो इसे लेकर बाल चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर होगा।

चित्र स्रोत: Freepik

Read More From पैरेंटिंग