वेडिंग

जब दुल्हन के हाथों में सजे ऐसी मेहंदी तो कैसे रंग न लाए पिया का प्यार – Bridal Mehndi Designs

Supriya Srivastava  |  Jul 17, 2018
जब दुल्हन के हाथों में सजे ऐसी मेहंदी तो कैसे रंग न लाए पिया का प्यार – Bridal Mehndi Designs

मेहंदी है रचने वाली, हाथों में गहरी लाली…हमारे यहां किसी भी शादी का मेहंदी फंक्शन इस गाने के बिना अधूरा रहता है। शादी के समय दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि दो दिलों को जोड़ने वाली ऐसी कड़ी है जिसकी खुशबू से पूरा जीवन महकता है। ऐसे में ब्राइडल मेहंदी का सबसे खूबसूरत होना तो जरूरी है। वैसे तो मेहंदी लगाने वालों के पास ब्राइडल मेहंदी के बहुत से डिज़ाइन्स होते हैं, मगर वो डिज़ाइन इतने पुराने और कॉमन होते हैं कि मजा नहीं आता और मेहंदी डिजाइन को लेकर कन्फ्यूज़न जस का तस रहता है। इसलिए हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं ब्राइडल मेहंदी के 25 सेलेक्टेड डिज़ाइन जो दुल्हन के हाथों की खूबसूरती में चार- चांद लगा सकते हैं।

वरमाला डिजाइन मेहंदी – Varmala Mehndi Design

पीकॉक डिजाइन – Peacock mehndi design

दूल्हा- दुल्हन डिजाइन – Dulha Dulhan mehndi design

ट्रेडिशनल डिजाइन – Traditional bridal mehndi design

 

ब्राइडल मेहंदी के 25 सेलेक्टेड खूबसूरत डिज़ाइन – Latest Bridal Mehendi Designs

रजवाड़ी मेहंदी

पुराने समय में जब बारात दुल्हन के द्वार जाती थी तब राजा हाथी पर सवार होकर दुल्हन को लेने जाते थे। इसी तरह विदाई के समय दुल्हन डोली में बैठकर बाबुल के घर से विदा होती थी। मेहंदी का ये डिजाइन भी ऐसा ही कुछ संदेश देने की कोशिश कर रहा है। इस मेहंदी में राजा और रानी को अकेले में फुर्सत के पल बिताते हुए भी दिखाया गया है।

प्यार भरी मेहंदी

पति जब प्यार जताता है तब नई दुल्हन का नखरे करना और इठलाना तो बनता है। मेहंदी का ये डिजाइन भी पति- पत्नी के प्यार की ऐसी ही खट्टी- मीठी छेड़छाड़ को दिखाने की कोशिश कर रहा है।

शादी की रस्म वाला डिजाइन

यूं तो शादी की रस्मों और पूजा- पाठ में पूरी रात निकल जाती है। मगर इस रात में एक ऐसा पल भी आता है जब दुल्हन का मोह अपने पीहर से छूटकर पति की तरफ चला जाता है। वो पल है सिन्दूर भराई की रस्म का पल। दूल्हा जब दुल्हन की मांग में सिन्दूर भरता है तो दुल्हन आंखें बंद कर अपनी आने वाली ज़िन्दगी को एक पल में ही जी लेती है। मेहंदी के इस डिजाइन में भी सिन्दूर भराई की रस्म को बड़ी खूबसूरती के साथ हाथों में सजाया गया है।

अरमानों वाली मेहंदी

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी की शादी रैपर ‘स्लोचीता’ यानी कि चैतन्य शर्मा के साथ हुई हैं। शादी के लिए श्वेता के हाथों में सजी मेहंदी का ये डिजाइन बहुत खास है। इसमें कुछ सपने हैं, तो कुछ छुपे हुए अरमान भी हैं, दूल्हा- दुल्हन का साथ भी है और शादी के बाद की रोलर कोस्टर राइड भी है। सही मायने में ये मेहंदी दुल्हन के मन की हर बात बयां करती है।

फेयरी टेल डिजाइन

हर लड़की चाहती है कि उसकी लव लाइफ किसी फेयरी टेल जैसी हो। जहां उसके सपनों का राजकुमार उसे राजकुमारी की तरह रखे और प्यार करे। कुछ ऐसी ही कहानी है अलादीन और जैसमीन की। इनकी प्यार भरी कहानी कहती है ये फेयरी टेल मेहंदी।

दुल्हन के खूबसूरत हेयर स्टाइल्स, जो हर लड़की अपनी शादी में ज़रूर आज़माना चाहेगी

वरमाला डिजाइन मेहंदी – Varmala Mehndi Design

शादी में वरमाला ही वो रस्म होती है जब दूल्हा- दुल्हन पहली बार एक दूसरे के सामने आते हैं। इस मौके पर सबकी निगाहें सिर्फ दूल्हा- दुल्हन पर टिकी होती हैं। इस पावन मौके को मेहंदी की डिजाइन में उतार दिया जाए तो इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

   

प्रपोज़ल वाला डिजाइन

किसी भी लड़की के लिए वो पल सबसे खास होता है जब लड़का अपने घुटनों के बल बैठकर, हाथों में अंगूठी लिए उसे प्रपोज़ करता है। मेहंदी के इस डिजाइन में भी प्यार के इसी पहले लम्हे को खूबसूरती के साथ हाथों में उतारा गया है।  

पीकॉक डिजाइन – Peacock mehndi design

पुराने समय से ही हाथों में मोर की आकृति यानि पीकॉक डिजाइन चलन में रही है। मगर आज भी इसका क्रेज़ कम नहीं हुआ है। पीकॉक डिजाइन दुल्हन के हाथों में काफी खूबसूरत लगती है।

फ्लोरल डिजाइन

फूलों से कोमल हाथ तो हर किसी को पसंद होते हैं लेकिन अगर उन्हीं हाथों में फूलों से सजी हुई मेहंदी लग जाए तो कहने ही क्या। गुलाब के फूलों का ये डिजाइन ब्राइडल मेहंदी के लिए बेस्ट है।

पूरे हाथ भरी मेहंदी

दुल्हन के हाथ तो मेहंदी से पूरे सजे हुए ही अच्छे लगते हैं। उंगलियों के पोरों से लेकर हाथ की कोहनी तक लगी डिजाइन की बात ही कुछ और होती है। पूरे हाथों के लिए इस डिजाइन से बेहतर कुछ नहीं।

शादी हो या सगाई, ट्रेंड में है दुल्हन का ग्लिटरी आई मेकअप

चेक वाला डिजाइन   

चेक पैटर्न को मेहंदी डिजाइन में सबसे खूबसूरत और आसान माना जाता है। ये डिजाइन मॉडर्न लड़कियों की पहली पसंद होती है। इसकी खास बात यह है कि ये लगाने में जितनी आसान होती है रचने के बाद उतनी ही खूबसूरत दिखती है।

बेल पैटर्न

अगर आप पूरे हाथ भरवाने की शौक़ीन नही हैं और अपनी मेहंदी को सादगी से भरपूर रखना चाहती हैं तो लीफ पैटर्न यानि बेल डिजाइन भी बनवा सकती हैं। ये जितनी सादी होती है उतनी ही स्टाइलिश लगती है।

अरेबिक डिजाइन – Arabic mehndi design

पश्चिमी शैली और आधुनिक समय से प्रेरित, पारंपरिक भारतीय मेहंदी डिजाइनों की तुलना में अरबी यानि अरेबिक डिजाइन लगाने में बेहद आसान है और दिखने में बेहद खूबसूरत भी लगती है।

 

बॉर्डर वाला डिजाइन

बॉर्डर वाला डिजाइन आसानी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। इस डिजाइन में सभी बॉर्डर्स को हाईलाइट किया जाता है और उनके अंदर पतली व महीन मेहंदी बारीक डिजाइन में लगायी जाती है।  

दुल्हन बनने वाली हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें ब्राइडल लुक्स के लेटेस्ट ट्रेंड्स

गोल टिक्का डिजाइन

पुराने जमाने में लोग आल्ते से हाथों पर गोल टिक्का बना दिया करते थे, मेहंदी के जरिये उसे ही मॉडर्न तरीके से बनाया जाता है। अब गोल टिक्का डिजाइन को बीच में रखते हुए उसके आस- पास खूबसूरत मेहंदी का डिजाइन सजाया जाता है।

रॉयल डिजाइन – Royal mehndi design

रॉयल डिजाइन दिखने में बेहद शानदार मगर कठिन होता है। इस डिजाइन में राजा का महल, राजा, रानी और उनकी शाही सवारी हाथी की आकृति को उकेरा जाता है। रंग लाने क बाद रॉयल मेहंदी लगे हाथ बेहद खूबसूरत दिखते हैं।

चूड़ी मेहंदी डिजाइन

इस डिजाइन में कलाइयों पर चूड़ियों की तरह डिजाइन बनाई जाती है। इससे कलाई काफी भरी- भरी और खूबसूरत लगती है।

मिरर इमेज मेहंदी

देखने में जोड़े वाली मेहंदी ही ज्यादा खूबसूरत लगती है यानि दोनों हाथों में एक जैसी मगर एक दूसरे के विपरीत मिरर इमेज में हो मेहंदी का डिजाइन

दोनों हाथों पर अलग डिजाइन

इस तरह की मेहंदी में दोनों ही हाथों का डिजाइन अलग- अलग होता है। इसके जरिये एक हाथ में जहां आप अपने आने वाले कल के सपनों को सजा सकती हैं वहीं दूसरे हाथ में अपने अरमानों का ताना- बाना बुन सकती हैं।

कैरी डिजाइन

कैरी डिजाइन भी पुराने समय से सबका पसंदीदा स्टाइल रहा है। साथ ही ये दिखने में भी काफी खूबसूरत लगता है।

जानें, कौन हैं बॉलीवुड मेहंदी क्वीन, जिन्होंने सोनम के हाथों पर रचाई थी इतनी सुंदर मेहंदी

3 डी स्टाइल – 3d Mehndi design

इसे मॉडर्न जमाने की मेहंदी डिजाइन कहना गलत नहीं होगा। युवा लड़कियों को ये डिजाइन खूब आकर्षित करती है। इसमें हर एक ब्लॉक व पैटर्न उभर कर सामने आता है और 3 डी का एहसास कराता है।

दूल्हा- दुल्हन डिजाइन – Dulha Dulhan mehndi design

ब्राइडल मेहंदी के लिए इस डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें एक हाथ पर जहां दूल्हे की आकृति उकेरी जाती है वहीं दूसरे हाथ में दुल्हन को सजाया जाता है।

ट्रेडिशनल डिजाइन – Traditional bridal mehndi design

ट्रेडिशनल डिजाइन में शादी के समय सजाये जाने वाले कलश और ढोल नगाड़ों की आकृति बनाई जाती है। इसमें शादी की रस्मों जैसे सिन्दूर भराई और वर माला और दुल्हन की डोली को भी दर्शाया जाता है।

बर्ड डिजाइन

पहले के जमाने में जब लड़की की शादी हो जाती थी तो बड़े- बूढ़े बोलते थे कि हमारे आंगन की चिड़िया उड़ गई। मेहंदी का ये डिजाइन इसी बात से प्रेरित है। इसमें जहां एक तरफ पिंजरे में कैद चिड़िया को दिखाया है तो यहीं दूसरी तरफ उसके आस- पास कुछ आजाद चिड़ियां भी बैठी हैं।

हथफूल डिजाइन  

शादी के समय दुल्हन के हाथों में हथफूल एक जरूरी गहना होता है। उसी गहने को मेहंदी की डिजाइन बनाकर यहां हाथों के पिछले हिस्से पर सजाया गया है। ये दिखने में काफी खूबसूरत लगता है।

हाथों के ये 10 ट्रेडिशनल और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन देखकर आप भी हो जाएंगी फिदा

इमेज सोर्स: Instagram- Heena by Divya, Bridal mehendi Queen, Sehar Saloon, theweddingbrigade, indian__wedding, henna mehnaz Mehendi 

ये भी पढ़ें

शादी को यादगार बनाने के लिए वेडिंग फोटोशूट भी होना चाहिए कुछ खास

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की “नो फ़िल्टर” सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ को मात देती हैं टीवी की नई प्रेरणा एरिका फर्नांडिस

राजकुमारी जैस्मिन के ड्रीम लुक में नज़र आईं अक्षय कुमार की रील लाइफ पत्नी मौनी रॉय

Read More From वेडिंग