एंटरटेनमेंट

रक्षाबंधन के त्यौहार को और भी खास बना देंगे बॉलीवुड के ये 10 गाने

Richa Kulshrestha  |  Aug 24, 2018
रक्षाबंधन के त्यौहार को और भी खास बना देंगे बॉलीवुड के ये 10 गाने

भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के त्यौहार को भाई बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन भाई के हाथ में राखी बांधती है और उसकी दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना करती है। बताया जाता है कि द्वापर युग में द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण की कलाई में साड़ी के पल्लू की चीर बांधी थी जो कौरवों से उसकी लाज बचाने का माध्यम बना था। उस घटना के बाद से ही प्रतीक स्वरूप में रक्षाबंधन त्यौहार मनाया जाता है। यहां हम रक्षाबंधन त्यौहार पर बॉलीवुड के भाई और बहनों के टॉप 10 राखी गीत पेश कर रहे हैं।

1. भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना..

बॉलीवुड फिल्म छोटी बहन का यह गीत राखी के नाम पर सबसे पहले याद आता है। इस फिल्म में बलराज साहनी और नंदा मुख्य किरदारों में थे। देखें यह गीत –

2. मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन, तेरे बदले में जमाने की कोई चीज़ न लूं…

बॉलीवुड की वर्ष 1065 की प्रसिद्ध फिल्म काजल का यह गाना आशा भोंसले ने गाया है। इस फिल्म में मीना कुमारी, राजकुमार और धर्मेंद्र ने अभिनय किया था।

3. छोटा सा भैया हमारा, बहना के दिल का दुलारा, सूरज ने देखा, चंदा ने देखा, सबको लगे कितना प्यारा

बॉलीवुड फिल्म रिश्ता कागज़ का (1983) में प्रमुख किरदार नूतन, राज बब्बर, रति अग्निहोत्री और सुरेश ओबरॉय ने निभाये थे। इस गीत में लता मंगेशकर ने आवाज दी थी जबकि गीत के बोल मजरूह सुल्तानपुरी के थे।

4. चंदा रे मेरे भैया से कहना बहना याद करे

बॉलीवुड की वर्ष 1980 में रिलीज़ हुई फिल्म चंबल की कसम में प्रदीप कुमार, राज कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा और मौसमी चटर्जी, फरीदा जलाल ने मुख्य किरदार निभाए थे। देखें यह खूबसूरत गीत –

5. ये राखी बंधन है ऐसा, ये राखी बंधन है ऐसा…

यह गीत बॉलीवुड फिल्म बेईमान के लिए शंकर जयकिशन के निर्देशन और लता मंगेशकर की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। फिल्म में मनोज कुमार, राखी, प्राण के अलावा नाज़िमा और प्रेमनाथ ने मुख्य किरदार निभाए थे।

 

6. फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है…

बॉलीवुड फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का यह गीत भाई-बहनों के गीत के लिए आज भी लोगों की जुबान पर आ जाता है। इस फिल्म में देवानंद के अलावा मुमताज़ और जीनत अमान ने मुख्य किरदार निभाए थे। इस गीत के लिए किशोर कुमार और आरडी बर्मन ने अपनी आवाज दी है।

7. हम बहनों के लिए मेरे भैया आता है एक दिन साल में…

बॉलीवुड फिल्म अनजाना (1969) के लिए इस गीत को लता मंगेशकर ने गाया है। आनंद बख्शी के लिखे इस गीत के संगीत निर्देशक हैं लक्ष्मीकांत प्यारेलाल। फिल्म में राजेंद्र कुमार, बबिता, प्राण, प्रेम चोपड़ा और नाज़िमा ने मुक्या किरदार निभाए हैं।

8. बहनें हंसती हैं तो हंसते हैं, बहनें रोती हैं तो रोते हैं, भाई ऐसे होते हैं

बॉलीवुड फिल्म प्यार का देवता से मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया यह गीत रक्षाबंधन के लिए खास है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के अलावा माधुरी दीक्षित, असरानी और रजनीकांत ने अभिनय किया है। यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। गीत के बोल मजरूह सुल्तानपुरी के और आवाज अलका याजनिक की है, जबकि म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का है।

9. बहना ओ बहना, ओ मेरी प्यारी बहना, तुझको पहनाऊं चांद तारों का गहना

बॉलीवुड फिल्म शंकरा में अनुराधा पोरवाल और मोहम्मद अजीज की आवाज में यह राखी गीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत से सजा है। इस फिल्म में सनी दयोल, सुलभा देशपांडे के अलावा अल्पना, शक्ति कपूर और किरनकुमार ने काम किया था।

10. देख सकता हूं मैं कुछ भी होते हुए, नहीं मैं नहीं देख सकता तुझे रोते हुए…

अमिताभ बच्चन की मशहूर बॉलीवुड फिल्म मजबूर का यह गीत किशोर कुमार ने गया है जबकि इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा फरीदा जलाल, परवीन बॉबी और प्राण ने मुख्य किरदार निभाए थे।

 

इन्हें भी देखें –

1. #वायरल वीडियो: दिशा पाटनी ने अपने छोटे भाई को राखी पर दिया एक अनोखा सरप्राइज

2. इस रक्षाबंधन अपने भाई के कलाई पर बांधे यें स्टाइलिश और ट्रेंडी राखियां

3. रक्षाबंधन से पहले आखिर क्यों इन बॉलीवुड बहनों ने अपने भाइयों के लिए मांगी दुआ 

4. सोनम को उनके भाई- बहन मानते हैं बड़े दिल वाली, नई जोड़ी को मिलीं ऐसी बधाइयां

Read More From एंटरटेनमेंट