एंटरटेनमेंट

बाॅलीवुड स्टार्स की ऐसी अजीब और फनी तस्वीरें, जिन्हें शायद वो कभी देखना नही चाहेंगे

Supriya Srivastava  |  Feb 23, 2021
Bollywood Stars, Weird and Funny Pics, Bollywood Stars weird Pics, बाॅलीवुड स्टार्स
बॉलीवुड स्टार्स हमें मनोरंजन देने के क्या कुछ नहीं करते। कभी वे अलग-अलग किरदार निभाते हैं तो कभी अपने लुक्स से सबका दिल जीत लेते हैं। यहां तक कि फैंस भी इन्हें फॉलो करते हैं। मगर क्या इनके लुक्स और स्टाइल हमेशा इतने ही परफेक्ट होते हैं? भले ही वे डिजाइनर कपडे पहन लें या फिर मेकअप आर्टिस्ट से मेकअप करा लें। फिर भी कुछ मौके और तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिनमें वे काफी अजीब और फनी नज़र आते हैं। इतने कि शायद अपनी इन तस्वीरों को वो ज़िंदगीं में कभी दोबारा न देखना चाहें। हम आपके लिए अक्षय कुमार से लेकर जॉन अब्राहम तक और शिल्पा शेट्टी से लेकर दीपिका पादुकोण तक ऐसी ही कुछ अजीब और फनी तस्वीरें लेकर आए हैं। इन तस्वीरों को देखकर यकीनन आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 
https://hindi.popxo.com/article/bollywood-actresses-who-married-twice-in-hindi
1- इस तस्वीर में गोविंदा और जूही चावला को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें किसी ने गिफ्ट रैप कर दिया हो। है न!

2- जैकी श्रॉफ की इस तस्वीर को देखकर आप समझ ही गए होंगे टाइगर श्रॉफ ने पोज़ देना कहा सीखा है।

और इसे देखकर समझ गए होंगे कि उन्हें बॉडी फ्लॉन्ट करने की प्रेरणा किससे मिली। 

3- इन्हें तो जानते ही होंगें, जी हां यह मिस वर्ल्ड और अनफिनिश्ड प्रियंका चोपड़ा हैं, जो कैमरा रोल होने से पहले कोई एक्सप्रेशन दे रही थीं मगर गलती से उनका यह फनी एक्सप्रेशन कैमरा में कैद हो गया। 

4- एक और मिस वर्ल्ड यानी ऐश्वर्या राय की खूबसूरत तस्वीरें तो अपने बहुत देखी होंगी। अब देखिये उनकी यह अजीब तस्वीर, जिसमें वो अपना पूरा मुंह खोलकर जाने क्या कहने की कोशिश कर रही हैं। 

5- कहते हैं दोस्ती में सब शेयर किया जाता है, लेकिन रेखा और काजोल की तरह एक ही टॉप, वो भी इस तरह से… थोड़ा अजीब है न!

6- मेडिकल साइंस ने भी नहीं सोचा होगा कि शाहरुख़ खान यह करिश्मा कर दिखाएंगे।

7- करिश्मा से याद आया! क्या आपने करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना की यह तस्वीर देखी है?

8- अक्षय खन्ना ही नहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी अजीब पोज़ देने में किसी से पीछे नहीं है। देखिये शिल्पा शेट्टी के साथ उनका यह अजीब और फनी पोज़। 

9- जब शिल्पा शेट्टी का ज़िक्र छिड़ ही गया है तो उनकी एक और अजीब और फनी तस्वीर देख लीजिये। वैसे हमेशा फिट रहने वाली शिल्पा इस तस्वीर में कुछ चबी-चबी सी नहीं लग रहीं। 

10- जब शेट्टीज़ की बात चल ही रही है तो सुनील शेट्टी को कैसे भूल सकते हैं। इस तस्वीर के जरिये उन्होंने हमें सिखाया है कि अपने पार्टनर के साथ कैसे पोज़ नहीं करना है। 

11- बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम और अदिति गोवित्रिकर की यह तस्वीर देखी आपने?

12- मिथुन दा की इस तस्वीर को देखकर यह बताना मुश्किल है कि इसमें कौन ज्यादा डरावना लग रहा है।

13- आऊ… शक्ति कपूर का इतना सेक्सी अंदाज़ पहले कभी देखा आपने?

14- पूजा भट्ट ने कभी सोचा नहीं होगा, उनकी यह तस्वीर भी कभी बाहर आएगी। लग रही हैं न ये कुछ अजीब। 

15- और आखिर में… इन्हें तो आप जानते ही हैं। बॉलीवुड की पद्मावती कभी ऐसे एक्सप्रेशन भी दिया करती थीं। 

16- अब इनके पति यानी रणवीर सिंह के तो क्या ही कहने। उनकी इतनी सारी अजीब और फनी तस्वीरें थीं कि हम समझ ही नहीं पाए कौन सी ज्यादा अजीब और फनी है। फिर भी हमनें कोशिश की है, शायद आपको पसंद आए। 

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट