शाही घरानों के लिए हमारी दिलचस्पी काफी पुरानी है। उनकी लाइफस्टाइल, रहन-सहन, कपड़ों से लेकर खाना-पीना तक आकर्षण का केंद्र होता है। ऐसे में उनकी लाइफस्टाइल के करीब होती है, बॉलीवुड सितारों की ज़िंदगी। शाह रुख खान, सलमान खान, आमिर खान, ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और कपूर खानदान सहित कई सेलिब्रिटीज़ शाही घरानों सी ज़िंदगी बिताते हैं। मगर इनके बीच कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो सचमुच शाही घरानों ताल्लुक रखते हैं। हम यहां पटौदी खानदान की बात नहीं कर रहे, क्योंकि उनके बारे में तो सबको पता है लेकिन कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिनके शाही ताल्लुक के बारे में शायद ही आपको पता हो।
इन बाॅलीवुड स्टार्स के खून में हैं शाही घराना
बात जब बॉलीवुड में काम कर रहे रॉयल्स की आती हैं तो ज़हन में साफ तौर पर सैफ अली खान, सारा अली खान, और सोहा अली खान का नाम आता है। वजह, ये सभी पटौदी खानदान से आते हैं। हालांकि, शाही घरानों से ताल्लुक रखने वाले कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई है।
अदिति राव हैदरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी एक नहीं बल्कि दो शाही घरानों से ताल्लुक रखती हैं। मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी और जे. रामेश्वर राव, जो वानापर्थी के पूर्व राजा थे। उनके नाना, राजा जे रामेश्वर राव, वानापर्थी राज्य के प्रशासन के प्रमुख थे। वे हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और ओरिएंट ब्लैकस्वान प्रकाशन हाउस के अध्यक्ष भी थे।
किरण राव
बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर की पत्नी और निर्देशक किरण राव ने फिल्म ‘दिल चाहता है’ में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। मगर क्या आप जानते हैं, वे जे. रामेश्वर राव के शाही परिवार से हैं। वानापर्थी, महबूबनगर जिले, तेलंगाना के राजा उनके दादा हैं। साथ ही किरण राव, अदिति राव हैदरी की चचेरी बहन भी हैं।
भाग्यश्री
सलमान खान के साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री भी एक शाही परिवार से आती है। वे महाराष्ट्रा में सांगली के शाही मराठी परिवार से हैं। भाग्यश्री सांगली के राजा विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन की बेटी हैं। जानकर ताज्जुब हुआ न, हमें भी हुआ था।
इरफ़ान खान
कम ही लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार इरफ़ान खान भी एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इरफान मुस्लिम पठान परिवार से हैं। उनकी मां टोंक हकीम वंश से थीं और पिता टोंक जिले के पास खजुरिया गांव के थे और एक जागीरदार भी थे।
रिया और राइमा सेन
अब इन राजकुमारियों से मिलिए! बॉलीवुड एक्ट्रेस मुनमुन सेन की खूबसूरत बेटियां त्रिपुरा के शाही परिवार से आती हैं। उनके पैतृक और मातृक दोनों परिवारों में शाही खून है। उनकी दिवंगत दादी इला देवी, इंदिरा राजे की बेटी और कूच बेहर की राजकुमारी थीं। वह जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन भी थीं।
Read More From एंटरटेनमेंट
एंटरटेनमेंट
कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
Garima Anurag
एंटरटेनमेंट
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
Garima Anurag
बिग बॉस
Bigg Boss से तंग आकर बाबू भैया ने लिया शो से वॉलेंट्री एग्जिट का फैसला ! 2 करोड़ रुपये देंगे जुर्माना
Archana Chaturvedi
एंटरटेनमेंट
आलिया भट्ट से मलाइका अरोड़ा तक, इन सेलेब्स के बेड सीक्रेट्स जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Megha Sharma