एंटरटेनमेंट

बाॅलीवुड सेलिब्रिटीज़, जिनकी सगाई तो हुई पर शादी कभी नहीं हो पाई

Supriya Srivastava  |  Aug 7, 2019
बाॅलीवुड सेलिब्रिटीज़, जिनकी सगाई तो हुई पर शादी कभी नहीं हो पाई

बॉलीवुड में प्यार, सगाई, शादी और तलाक होना बेहद आम है। किस सेलिब्रिटी का रिश्ता कितना लंबा चलेगा, इसका अंदाज़ा फैन्स उनके अफेयर की खबरों से ही लगा लेते हैं। समय के साथ या तो उनका रिश्ता संवर जाता है या फिर हमेशा के लिए बिखर जाता है। कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं, जो सगाई तक तो पहुंचे लेकिन शादी से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

बॉलीवुड के इन सेलेब्रिटीज़ की नहीं हो पाई शादी

हम आपको यहां बॉलीवुड के कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज़ के बारे में बता रहे हैं, जिनकी सगाई तो हुई मगर बात शादी तक नहीं पहुंच सकी। इनमें से कुछ सेलिब्रिटीज़ तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने दुनिया से छुप कर सगाई की थी।

सलमान खान- संगीता बिजलानी

बाॅलीवुड में अब तक न जाने कितनी गर्लफ्रेंड्स बना चुके सलमान का पहला प्यार थीं एक्ट्रेस संगीता बिजलानी। 90’s में इनके अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। खबर तो यह भी है कि इनकी शादी के कार्ड्स तक प्रिंट हो चुके थे लेकिन ऐन मौके पर संगीता बिजलानी ने सलमान खान से ब्रेकअप कर लिया। लेखक जसीम खान की लिखी किताब ‘बीइंग सलमान’ की मानें तो 27 मई 1994 के दिन दोनों की शादी होनी तय हुई थी। मगर यह रिश्ता अपने मुकाम तक न पहुंच सका।

अभिषेक बच्चन- करिश्मा कपूर

11 अक्टूबर 2002, ये वो तारीख है, जब अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन वाली शाम सबके सामने अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई का अनाउंसमेंट किया था। मगर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। इस अनाउंसमेंट के कुछ ही महीनों बाद फरवरी 2003 में दोनों ने हमेशा के लिए अपनी राहें अलग कर लीं। बाद में अभिषेक बच्चन जहां ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंध गए, वहीं करिश्मा कपूर ने भी बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि कुछ सालों बाद करिश्मा कपूर और संजय का तलाक हो गया।   

अक्षय कुमार- रवीना टंडन

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रिश्ता जगजाहिर है। उस समय फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार की छवि एक कैसानोवा एक्टर की थी। खबरों की मानें तो एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने इस बात का खुलासा भी किया था कि उनकी और अक्षय कुमार की सीक्रेटली सगाई हो चुकी है। मगर 3 साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक न पहुंच सका।  

उपेन पटेल- करिश्मा तन्ना

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना का प्यार बिग बॉस के घर पर परवान चढ़ा था और ‘नच बलिए’ के मंच पर उपेन पटेल ने सगाई की अंगूठी देकर करिश्मा को प्रपोज़ किया था। मगर बाद में कुछ आपसी वजहों के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया और इस रिश्ते को भी शादी का नाम नहीं मिल सका था।  

साजिद खान- गौहर खान

बॉलीवुड गलियारों में ऐसी खबरें आई थीं कि बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान और एक्ट्रेस गौहर खान की सगाई हो चुकी है। मगर दोनों ने कभी भी पब्लिकली इस बात को नहीं स्वीकार किया। हालांकि कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान साजिद खान ने बिना किसी का नाम लिए इस बात का खुलासा किया था कि साल 2003 में उन्होंने एक एक्ट्रेस के साथ सगाई की थी। मगर किन्हीं कारणों से वो रिश्ता टूट गया। अब उनका इशारा गौहर खान की तरफ था या किसी और की … ये वो वही जानें।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट