एंटरटेनमेंट

कोरोना वायरस की वजह से विदेश में ही फंसे हुए हैं ये सेलेब्रिटीज, सुनाई अपनी आपबीती

Archana Chaturvedi  |  Mar 24, 2020
कोरोना वायरस की वजह से विदेश में ही फंसे हुए हैं ये सेलेब्रिटीज, सुनाई अपनी आपबीती
दुनियाभर में कोरोना वायरस कोविड-19 (coronavirus covid-19) का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। पूरी दुनिया में 1 अरब आबादी लॉकडाउन हैं और 13 हजार से भी ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। सिर्फ इटली में ही 4800 से अधिक लोग इस संक्रमण के कारण अपनी जान गवां चुके हैं और ये संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। भारत में भी हालात कुछ ज्यादा ठीक नहीं है। 
भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस के कराण हालात बेहद नाजुक हैं। कोरोना से प्रभावित सभी देश लगभग पूरी तरह से लॉकडाउन हो चुके हैं। इस समय हर तरह की आवाजाही बंद है। इस बीच विदेशों में कई भारतीय सितारों की फंसे होने की खबरें आ रही है। अपने वतन से दूर ये सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने हालातों को बयां कर रहे हैं –

टीवी धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ की अभिनेत्री अदिति भाटिया ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया कि वो इन दिनों अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी हुई हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से भारत में रेल और हवाई यातायात 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है, इसके चलते वो अपने वतन वापिस नहीं आ सकती हैं। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि वो घर में कैद होकर कैसे सिर्फ चिप्स खाकर गुजारा कर रही हैं। 

इस वीडियो में अदिति रोजाना का रुटीन फॉलो करते दिख रही हैं। साथ ही ये भी दिखाया है कि घर में कैद होकर इस वक्त वह कितनी बोर हो गई हैं। वीडियो साझा करते हुए अदिति ने लिखा- ‘क्लारंटीन ने मुझे ऐसा कर दिया। फिलहाल आप लोग मुझे टिक टॉक पर जरूर फॉलो करें।’ 

https://hindi.popxo.com/article/how-to-celebrate-navratri-during-lockdown-coronavirus-in-hindi

बॉलीवुड के दिग्गज प्लेबैक सिंगर सोनू निगम इन दिनों दुबई शहर में फंस हुए हैं। वहां भी लॉकडाउन की स्थिति है और हालात बेहद खराब। वो चाहकर भी देश वापस नहीं आ सकते हैं। उन्होंने खुद को और अपने परिवार को सेल्फ-आइसोलेशन में रखा है। एक मीडिया संस्था को दिये गये इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो इन हालातों में भारत जाकर वहां के आधिकारियों पर बोझ नहीं डालना चाहते हैं। वहां के आइसोलेशन में नहीं जाना चाहते हैं। 

लेकिन सोनू निगम दुबई में रहकर भी भारत की गतिविधियों पर पूरा नजर रखें और सरकार द्वारा की जा रही हर पहल का भरपूर समर्थन कर रहे हें। उन्होंन जनता कर्फ्यू के दिन अपने परिवार के साथ खाली बोतलें बजाकर पीएम मोदी की अपील पर समर्थन दिया। सोनू ने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा, “भारत के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगीत का आनंद लीजिए। साथ ही अपने प्यारों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना भी मत भूलिए।” 

https://hindi.popxo.com/article/due-to-coronavirus-lockdown-india-what-services-will-be-close-and-what-will-open-in-hindi

वहीं बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस मोनाली ठाकुर भी स्विट्जरलैंड की फंसी हुई हैं। मोनाली ने बताया कि जब तक सब परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जाती हैं वो अपने वतन भारत वापिस नहीं लौट पायेंगी। क्योंकि भारत सरकार ने विदेशों से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। सरकार के इस कदम की मोनाली ने तारीफ भी की है। मोनाली ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को इस वायरस के बारे में समझाया है और भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम की भी सराहना की है।

मोनाली ने बताया कि जहां वो रह रही हैं वहां सबकुछ लॉकडाउन है। मोनाली ने बताया कि वो  पूरी तरह से ठीक हैं। मोनाली ने इस वीडियो में कोरोना से बचने के कई तरीके भी बताए हैं। उन्होंने बताया ये वायरल जितना सरल दिख रहा है उतना ज्यादा है नहीं। ये वायरस काफी खतरनाक है। मोनाली के वीडियो के द्वारा लोगों से ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहने की अपील की है। साख ही अपने परिवार और माता-पिता खास ख्याल रखें।

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-singer-kanika-kapoor-tested-corona-positive-in-hindi-881995
एक तरफ जहां सिंगर कनिका कपूर ने लंदन से लौटने के बाद इस वायरस को गंभीरता ने नहीं लिया और कोरोना पॉजिटिव के दौरान उन्होंने कई पार्टी भी की। लेकिन इसी बीच कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो इस मामले पर सजगता दिखा रहे हैं।
POpxo की टीम  आप सभी से अनुरोध करती है कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन करें। जरूरत न हो तो घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। 
https://hindi.popxo.com/article/tasty-and-healthy-lunch-dinner-recipes-in-hindi

Read More From एंटरटेनमेंट