ब्यूटी

अगर बनना चाहती हैं पार्टी की जान और शान तो ट्राई करें इन 6 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये मेकअप हैक्स

Garima Anurag  |  Nov 22, 2023
अगर बनना चाहती हैं पार्टी की जान और शान तो ट्राई करें इन 6 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये मेकअप हैक्स

मेकअप का कोई तय पैटर्न या स्टेप हो ये जरूरी नहीं है। हर इंसान अपनी स्किन और मूड के हिसाब से मेकअप करना पसंद करता है। जरूरी नहीं है कि जो मेकअप प्रोडक्ट एक चेहरे के लिए जरूरी हो, वो दूसरे के लिए भी मस्ट हो। ऐसे में आप अपने फेस मेकअप के लिए कुछ स्मार्ट मेकअप हैक्स भी अपना सकते हैं। इसके लिए इंस्पिरेशन चाहिए तो इन बॉलीवुड दीवाज के मेकअप हैक्स से टिप्स लीजिए और ट्राई करते देखिए कि आपके लिए क्या सूटेबल है- 

आलिया भट्ट नहीं यूज करती हैं फाउंडेशन

आलिया भट्ट अपने मेकअप में फाउंडेशन स्किप करती हैं। लेकिन एक्ट्रेस इस स्टेप की भरपाई तीन एक्सट्रा स्टेप्स से करती हैं। एक्ट्रेस मेकअप के पहले अपने फेस पर आइस लगाती हैें। फिर वो स्किन को मॉइश्चराइज करती हैं और इल्युमिनेटिंग मॉइश्चराइजर और स्किन टिंट से अपने लुक को कंप्लीट करती हैं।

कंसीलिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा यूज करती हैं फाउंडेशन

प्रियंका चोपड़ा कैजुअल डे या फिर जूम मीटिंग के लिए रेडी होते वक्त बहुत शॉर्टकट में रेडी होना पसंद करती हैं। वो अपने फेस पर जहां-जहां भी डार्क स्पॉट हैं वहां कंसीलिंग तो करती है, लेकिन इसके लिए वो कंसीलर यूज नहीं करती हैं। इसके लिए एक्ट्रेस फाउंडेशन यूज करती हैं। इसके बाद प्रियंका अपने फेस पर कॉम्पैक्ट लगाती हैं और वो जूम मीटिंग के लिए पूरी तरह से रेडी हैं।

लिप्स पर सोनम कपूर लगाती हैं नारियल तेल

सोनम कपूर लिपस्टिक लगाने के पहले प्री लिपस्टिक बाम की तरह अपने लिप्स पर नारियल तेल लगाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि इससे लिपस्टिक लिप्स पर आसानी से ग्लाइड करता है।

अनुष्का शर्मा लेती हैं फेस मसाज

अनुष्का शर्मा उन सेलेब्स में से एक हैं जिन्हें जब भी देखो एक्ट्रेस का स्किन इम्प्रेस ही करता है। एक्ट्रेस मेकअप शुरू करने के पहले फेस मसाज करती हैं और उसके बाद ही मेकअप करती हैं।

दीपिका पादुकोण की ल्यूमिनस क्रीम

दीपिका पादुकोण की मेकअप आर्टिस्ट ने बताया था कि वो दीपिका के मेकअप में जो सबसे अच्छा हैक यूज करती हैं, वो ये है कि वो उनके फेस पर लूमिनस क्रीम यूज करती हैं। लूमिनस क्रीम बिना किसी चिपचिपाहट के फेस को शाइन देते हैं।

तापसी पन्नू यूज करती हैं बीबी क्रीम

तापसी पन्नू नो मेकअप मेकअप लुक के लिए लाइट वेट बीबी क्रीम यूज करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस को हमेशा से अपने मेकअप को नेचुरल रखना पसंद है।

हैली बीबर का फ्लॉलेस लुक वाला हैक

आलिया भट्ट की ही तरह अमेरिकी मॉडल और सोशलाइट हैली बीबर अपने मेकअप बेस के लिए इल्यूमिनेटिंग प्राइमर और स्किन टिंट यूज करती हैं। ये बेस लाइट फील करने और परफेक्ट तरीके से ग्लो करने के लिए अच्छा है।

Read More From ब्यूटी