एंटरटेनमेंट

बिपाशा बसु और करण सिंह बने न्यू पेरेंट, 43 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

Garima Anurag  |  Nov 12, 2022
Bipasha Basu And Karan Singh Gover

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद सेलिब्रिटी पेरेंट्स की लिस्ट में अब जो नाम नया जुड़ा है वो हैं इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का। बिपाशा और करण के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर ये जानकारी आते ही कपल के लिए बधाई के संदेशों की झड़ी लग गई है। 

साभार- इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के मुताबिक  43 साल की उम्र में बिपाशा ने 12 नवंबर को बेबी को जन्म दिया और इसके साथ ही इस कपल की फैमिली कंप्लीट हो गई है।

बिपाशा ने कुछ ही दिनों पहले अपने इंस्टा में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो डांस करते दिखती हैं और बाद में करण भी उन्हें इस वीडियो में जॉइन करते हैं। इस वीडियो के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा था, अब डांस करने या ग्रूव करने में दिक्कत हो रही है।

साभार- इंस्टाग्राम

याद दिला दें कपल ने इसी साल अगस्त में अपने बेबी बंप वाली फोटोशूट शेयर करते हुए लोगों को अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी।

Read More From एंटरटेनमेंट