सेलिब्रिटी लाइफ

बिपाशा-करण ने अपनी बेटी देवी की मनाई अन्नप्राशन सेरेमनी, बनारसी साड़ी, पायल पहनाकर किया तैयार

Archana Chaturvedi  |  Jun 12, 2023
बिपाशा-करण ने अपनी बेटी देवी की मनाई अन्नप्राशन सेरेमनी, बनारसी साड़ी, पायल पहनाकर किया तैयार

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कुछ महीने पहले ही पैरेंट्स बने हैं। फिलहाल दोनों अपने पैरंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। बिपाशा ने 12 नवंबर 2022 को एक बेटी देवी को जन्म दिया। इसके बाद बिपाशा अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच बिपाशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा अपनी बेटी के मुखभात यानी अन्नप्राशन रस्म को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी देवी के सामने रस्म अदा की। इस बार बिपाशा और उनकी बेटी बंगाली लुक में नजर आईं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “देवी का चेहरा। दुर्गा दुर्गा।” इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स बिपाशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

देखिए देवी की अन्नप्रशान सेरेमनी की वीडियो –

बेटी को देवी की तरह ही सजाया

अन्नप्राशन के इस खास मौके के लिए बिपाशा ने बेटी को रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनाई है, जिस गोल्डन वर्क देखने को मिल रहा है। साड़ी के साथ बिपाशा ने देवी को गोल्डन नेकलेस, पायल और मुकुट भी पहनाया है, जिसमें वो बेहद प्यारी दिख रही हैं। वास्तव में देवी बिल्कुल देवी का ही रूप लग रही है। सोशल मीडिया पर बिपाशा-करण के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। 

अन्नप्राशन क्या होता है?

अन्नप्राशन संस्कार शिशु के छह या सात महीने का हो जाने पर किया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि छह महीने तक शिशु सिर्फ मां का दूध पीता है। अन्‍नप्राशन एक संस्‍कृत शब्‍द है जिसका मतलब होता है अनाज खाना शुरू करना। आमतौर पर इसे शिशु के पहले आहार या पहली बार चावल खाने की रस्‍म के रूप में जाना जाता है। केरल में इसे चुरूनु, बंगाल में मुख भात और गढ़वाल में भातखुलाई कहते हैं। अन्‍नप्राशन एक लोकप्रिय हिंदू रिवाज है जिसमें शिशु को पहली बार ठोस आहार खिलाया जाता है।

देखिए देवी की अन्नप्रशान सेरेमनी की तस्वीरें –

फिल्मी दुनिया से बिपाशा हैं दूर 

बिपाशा भले ही बेटी के जन्म की वजह से फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बसु की बेटी देवी बहुत प्यारी हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण सिंह ग्रोवर ‘फाइटर’ और ‘3 देव’ में नजर आएंगे। इस बीच बिपाशा बसु आखिरी बार 2020 में वेब शो ‘डेंजरस’ में नजर आई थीं।

Read More From सेलिब्रिटी लाइफ