बिग बॉस

BB OTT 2 Contestants List: नवाज़ुद्दीन की पत्नी से लेकर शीज़ान खान की बहन तक! बिग बॉस में धमाल मचाने को तैयार हैं ये कंटेस्टेंट…

Archana Chaturvedi  |  Jun 14, 2023
BB OTT 2 Contestants List: नवाज़ुद्दीन की पत्नी से लेकर शीज़ान खान की बहन तक! बिग बॉस में धमाल मचाने को तैयार हैं ये कंटेस्टेंट…

टीवी मनोरंजन जगत का सबसे चर्चित और उतना ही विवादित शो बिग बॉस है। अब ओटीटी पर बिग बॉस का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा। शो का पहला सीजन 2021 में प्रसारित हुआ, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था।

सलमान करेंगे होस्ट

लेकिन अब इस शो की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए शो के मेकर्स ने फैसला किया है और सलमान खान ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ को होस्ट करेंगे। वहीं पिछले कुछ दिनों से इस शो के कंटेस्टेंट्स के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ का प्रोमो रिलीज हो गया है।

बिग बॉस OTT 2 के कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई जारी

मेकर्स ने कंफर्म कंटेस्टेंट्स की सिर्फ पहली झलक शेयर की थी और उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए एक विशेष हैशटैग (#) के साथ पेश किया गया था। जबकि मेकर्स ने प्रतियोगियों के नाम का खुलासा नहीं किया, उन्होंने उनके चेहरे की एक झलक दिखाई और उनका परिचय दिया। यहां उन नामों पर एक नजर डालें, जो घर में तूफान मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट भी जारी पर –

सभी नामों की लिस्ट ‘बिगबॉस_तक’ के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है। अविनाश सचदेव से लेकर आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया, पुनीत सुपरस्टार इस लिस्ट में कई नाम हैं।

आलिया

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया इन दिनों अपने मिस्ट्री मैन की वजह से सुर्खियों में हैं। वह भी इस सीजन की कंफर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।

बेबिका ध्रुव

बेबिका डेली सोप भाग्यलक्ष्मी में देविका ओबेरॉय के रूप में अपने अभिनय के लिए लोकप्रिय हैं। बेबिका एक्टर होने के साथ ही डेंटिस्ट भी हैं।

पलक पुरसवानी

रिएलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ से शुरुआत करने के बाद पलक परसवानी ने ‘मेरी हानिकारक बीवी’ और ‘बड़ी देवरानी’ जैसे लोकप्रिय शो में अभिनय किया। हालांकि, फेम उन्हें टीवी सीरियल ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ से मिला। 

अंकाक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी विघ्नहर्ता गणेश, कैलेंडर गर्ल्स और मीका दी वोहती जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। मीका सिंह की पार्टनर बनकर आकांक्षा मीका दी वोहती की विनर रहीं। लेकिन बाद में उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। आकांक्षा भी कभी पारस छाबड़ा को डेट कर रही थीं।

जिया शंकर

‘मेरी हानिकारक बीवी’ से फेमस हुई जिया शंकर ‘काटेलाल एंड संस’ और ‘गुड नाइट इंडिया’ जैसे शो में काम किया है। इसके अलावा, जिया तमिल और मराठी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

फलक नाज

टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने ‘देवों के देव… महादेव’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘महाकाली – अंत ही आरंभ है’ जैसे टीवी शोज में अपने काम से प्रशंसकों को प्रभावित किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से वह अपने भाई शीजान की वजह से खबरों में बनी हुई थी।

अविनाश सचदेव

टीवी धारावाहिक छोटी बहू फेम अविनाश सचदेव ने बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सहायक निर्देशक के रूप में 2004 में आए ‘हातिम’ और साल 2008 में आई फरहान अख्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन’ में काम किया था।

ये कंटेस्टेंट भी ले सकते हैं हिस्सा

साथ ही दावा किया जा रहा है कि आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया, पुनीत सुपरस्टार, बेबीका धुर्वे, फलक नाज, मनीषा रानी, ​​अभिषेक मल्हान, पलक पुरसवानी और श्रुति सिन्हा के साख-साथ अंजलि अरोड़ा, आवाज दरबार, जिया शंकर जैसे सितारों भी जर्नी का हिस्सा बनेंगे।

कब से शुरू हो रहा है BB OTT 2 

आपको बता दें, बिग बॉस ओटीटी का प्रीमियर 17 जून 2023 से होगा। आप इसे हर रात 9 बजे JioCinema पर देख सकते हैं। ओटीटी शो में भी करीब 14 कंटेस्टेंट की एंट्री होगी।

Read More From बिग बॉस