बिग बॉस

Bigg Boss OTT 2 में भी शुरु हो गई लस्ट स्टोरी, आकांक्षा पुरी और जाद हदीद ने सरेआम किया लिपलॉक

Archana Chaturvedi  |  Jun 30, 2023
Bigg Boss OTT 2 में भी शुरु हो गई लस्ट स्टोरी, आकांक्षा पुरी और जाद हदीद ने सरेआम किया लिपलॉक

बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन पहले दिन से ही विवाद और चर्चा में है। अब तक घर में तीन एलिमिनेशन हो चुके हैं। जिसमें पुनित, पलक और आलिया को घर से बाहर कर दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स इस बार बिग बॉस ओटीटी को बिल्कुल अलग बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे तो बिग बॉस के हर सीजन में कोई न कोई रोमांटिक कपल देखने को मिल ही जाते हैं लेकिन इस बार शो की शुरुआत में ही काफी बोल्ड सीन देखने को मिल रहे हैं। 

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में एक किसिंग सीन भी दिखाया गया है। शो के पहले ही दिन दुबई के मॉडल जाद हदीद पर घर में रहने वाली फीमेल कंटेस्टेंट का दिल आ चुका है। मौका मिलने पर हर कोई उन्हें रिझाना शुरू कर देता है। उनकी कहानी से लोग भी प्रभावित हुए। ऐसे में वह पहले दिन से ही सुर्खियों में बने हुए हैं।

जाद और आकांक्षा का वायरल हुआ किसिंग वीडियो

शो के शुरुआत में मनीषा रानी और जाद की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही थी। लेकिन अब जाद पर अकांक्षा ने अपना हक जमा लिया है और उन्हें वो लिपलॉक करती नजर आईं हैं और वो भी घरवालों और कैमरे के सामने।

शो के नए एपिसोड में जाद हदीद और आकांक्षा पुरी फ्रेंच किस करते नजर आए। दोनों का ये किसिंग सीन 30 सेकेंड लंबा है। इसके साथ ही यह वीडियो मीडिया पर आते ही काफी वायरल हो गया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स जाद हदीद और आकांक्षा पुरी को खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। 

जाद करते हैं फ्लर्ट

हदीद ने अपने गुड लुक्स और विनम्र व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया, लेकिन अब दर्शकों को भी ऐसा ही महसूस हो रहा है। वह शुरुआत से ही आकांक्षा पुरी के साथ खूब फ्लर्ट करते नजर आए। कुछ दिन पहले उसने आकांक्षा को गलत तरीके से छुआ था। उस वक्त उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। 

इस वीडियो में जद आकांक्षा को टच करते नजर आते हैं, जिससे आकांक्षा अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं। आकांक्षा जद को पीछे हटाती हैं और कहती भी हैं कि ऐसा मत करो। हालांकि इस दौरान जाद ने बताया कि उनके लिए अपने किसी करीबी या दोस्त को शारीरिक रूप से छूने का मतलब उसके प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करना है। 

घर पर शुरु हो गई लस्ट स्टोरी

वहीं, नेशनल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टास्क के नाम पर आकांक्षा और जाद का किस करना नेटिजन्स को पसंद नहीं आया। दर्शक सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि जियो पर भी लस्ट स्टोरी शुरू हो गई है। कुछ ने सीधे तौर पर सलमान पर निशाना साधा है। 

अब दर्शकों का ध्यान इस बात पर है कि वीकेंड का वार में सलमान क्या कहेंगे और किसकी क्लास लेंगे।

Read More From बिग बॉस