एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 16: गौतम सिंह विग ने 2013 में इस एक्टर की बहन से की थी शादी, जानिए इनके बारे में ये अनजानी बातें

Megha Sharma  |  Oct 17, 2022
Bigg Boss 16: गौतम सिंह विग ने 2013 में इस एक्टर की बहन से की थी शादी, जानिए इनके बारे में ये अनजानी बातें

बिग बॉस 16 की प्रीमियर नाइट पर सलमान खान ने तब सभी फैंस को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने कहा था कि इस साल ऋतिक रोशन बिग बॉस के कंटेस्टेंट बन कर आ रहे हैं… और बाद में पता चला कि वह बिल्कुल सही थे! टेलीविजन के अपने ऋतिक रोशन यानि कि गौतम सिंह विग ने हाल ही में बिग बॉस 16 में एंट्री की है और तब से ही वह घर में कई कारणों से चर्चाओं में बने हुए हैं। टेलीविजन के सबसे पॉपुलर चेहरों में से एक गौतम भी हैं और हमें लगता है कि यह- गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स के बारे में है।

गौतम विग बायो

Instagram

दिल्ली में जन्में और बढ़े हुए गौतम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी और इसके बाद उन्हें कई टीवी कमर्शियल में काम करने का मौका मिला था। इसी दौरान उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी काम करना शुरू कर दिया और कई मशहूर सीरियल जैसे कि इश्क सुभान अल्लाह, पिंजरा खूबसूरती का, साथ निभाना साथिया 2 आदि में काम किया। एक्टर ने 2016 में नामकरण से डेब्यू किया था। बता दें कि कई लोग शायद नहीं जानते होंगे लेकिन उन्होंने 2017 में फिल्म फ्लैट 211 से भी डेब्यू किया था।

गौतम विग का परिवार और रिलेशनशिप

Instagram

गौतम का उनके माता-पिता विजय विग और अंजू विग के साथ बहुत ही क्लोज रिलेशनशिप है। साथ ही उनकी अंकिता नाम की बहन भी है। 2013 में गौतम ने अंकित गेरा की बहन रिचा गेरा से शादी थी। हालांकि, जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच चीजें सही नहीं हैं।

गौतम विग नेट वॉर्थ, इन्कम और सैलरी

गौतम विग की 2022 में नेट वॉर्थ लगभग 10 करोड़ रुपये है। उनकी इन्कम का मुख्य स्रोत एक्टिंग ही है और इसके अलावा वह मॉडलिंग और एड गिग से भी कमाई करते हैं।

सोशल मीडिया और अन्य डिटेल्स

Instagram

गौतम इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर हैं। उनको इंस्टा पर 2 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं और वह अक्सर अपनी थर्स्ट ट्रैप पिक्स शेयर करते रहते हैं। एक्टर को इंस्टा पर रील शेयर करना और वर्कआउट वीडियो शेयर करना काफी पसंद है।

गौतम सिंह विग के बारे में अनजानी बातें

Read More From एंटरटेनमेंट